Rajasthan High Court Bomb Threat: राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के माध्यम से जयपुर और जोधपुर हाईकोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर को खाली करवा लिया गया. सूचना पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं।
दरअसल आज सुबह रजिस्ट्रार को ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में दावा किया गया कि परिसर में 3 शक्तिशाली RDX बम लगाए गए हैं, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

सघन तलाशी के बाद फिर से सुनवाई शुरू
इसके बाद कोर्ट रूम, जजों और एडवोकेट चैम्बर्स में गहन तलाशी ली गई. पूरे हाईकोर्ट परिसर को अच्छे से खंगाला गया, जब कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तो वकीलों और पक्षकारों के लिए प्रवेश फिर से खोल दिया गया। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर पीठ) में सुनवाई दोबारा शुरू कर दी गई।
इससे पहले भी मिल चुकी धमकी
यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान हाईकोर्ट को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी दिसंबर में लगातार 4 दिनों तक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा 31 अक्टूबर और 5 दिसंबर को भी हाईकोर्ट को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे।
ये भी पढ़ें: Jalandar Lucky Oberoi Murder: जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही बरसाई गोलियां




