Sunday, September 29, 2024
Homechunavi halchalRajasthan Election Result 2023 Constituency Wise Winning Candidates List: राजस्थान की किस...

Rajasthan Election Result 2023 Constituency Wise Winning Candidates List: राजस्थान की किस सीट से कौन आगे/जीता, LIVE

Rajasthan Election 2023 Result Live Vote Counting Updates: राजस्थान में 199 सीटों पर नतीजे सामने आ रहे हैं। चुनाव रुझान के मुताबिक, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। 

05:33 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

मुरारीलाल मीणा जीते – फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Election Result Live: ‘ये मेरी नहीं, दौसावासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत’
दौसा में पांच विधानसभा की सीटों में मात्र दौसा विधानसभा क्षेत्र सेट एक ऐसी सीट है, जहां कांग्रेस की लाज बची है। वरना लालसोट बांदीकुई महवा और सिकराय पर भाजपा काबिज हुई है। दौसा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा ने विजय प्राप्त की है। मुरारीलाल मीणा ने अपनी विजय का श्रेय दौसा वासियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह मेरी जीत नहीं दौसा कि विजय है। 

विकास और सामाजिक सद्भाव जीता है, वैमनस्यता की करारी हार है। कम अंतर से जीतने पर मंत्री मीणा ने कहा कि भाजपा ने विकास का रोड़ मैप नहीं दिखा कर धर्म और जाति के नाम पर दौसा कि भोली भाली जनता को भ्रमित जरूर किया है। जो देखने को मिला है, साथ ही पूरे चुनाव में भाजपा द्वारा चुनाव आयोग में फर्जी शिकायतों का अम्बार जरूर लगा दिया। अब सभी से अपील है कि चुनावी कड़वाहट को भूलकर दौसा को और आगे कैसे ले जा सकते हैं पर सब मिलकर कार्य करेंगे। 

05:22 PM, 03-DEC-2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 मतगणना

Rajasthan Election Result Live: प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का बयान

  • राजस्थान की जनता का धन्यवाद करता हूं कि एक स्पष्ट बहुमत की सरकार प्रदेश को दी
  • राजस्थान की जनता में मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया न की दो महीने पहले दी जाने वाली गारंटी की
  • कार्यकर्ताओं के रात दिन मेहनत और प्रयास आगे के स्पष्ट बहुमत की सरकार राजस्थान में बनने जा रही है 

05:03 PM, 03-DEC-2023

नए जिलों में आने वाली 50 विधानसभाओं सीटों में से ज्यादातर पर भाजपा जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस सिर्फ 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हुए है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय आगे है। जानें किस सीट पर कौन है आगे?

04:43 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

राजस्थान कांग्रेस ने मंगलवार को जयपुर में विधायक दल की बैठक बुलाई।

04:37 PM, 03-DEC-2023

चूरू जिले में कांग्रेस चार, बसपा और भाजपा ने एक सीट जीती

  • चूरू से भाजपा के हरलाल सहारण जीते
  • सादुलपुर से बसपा के मनोज न्यागली जीते
  • तारानगर से कांग्रेस के नरेंद्र बुढ़ानिया जीते
  • सरदारशहर से कांग्रेस के अनिल शर्मा जीते
  • रतनगढ़ से कांग्रेस के पूसाराम गोदारा जीते
  • सुजानगढ़ से भाजपा के मनोज कुमार मेघवाल जीते

04:30 PM, 03-DEC-2023

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan Election Result Live: सीएम अशोक गहलोत का बयान

  • राजस्थान की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। यह सभी के लिए एक अप्रत्याशित परिणाम है।
  • यह हार दिखाती है कि हम अपनी योजनाओं, कानूनों और नवाचारों को जनता तक पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं रहे।
  • मैं नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं। मेरी उनको सलाह है कि हम काम करने के बावजूद कामयाब नहीं हुए इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार में आने के बाद काम ही न करें।
  • OPS, चिरंजीवी सहित तमाम योजनाएं एवं जो विकास की रफ्तार इन पांच सालों में राजस्थान को हमने दी हैं, वो इसे आगे बढ़ाएं।
  • मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में पूरी मेहनत की एवं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे ऊपर विश्वास किया।

सवाई माधोपुर जिले की चार सीटों के परिणाम घोषित

  • दो पर भाजपा और दो पर जीती कांग्रेस
  • खंडार में भाजपा के जितेंद्र गोठवाल चुनाव जीते
  • सवाई माधोपुर से भाजपा के किरोड़ीलाल मीणा जीते
  • गंगापुरसिटी से कांग्रेस के रामकेश मीणा जीते
  • बामनवास से कांग्रेस की इंदिरा मीणा चुनाव जीतीं

04:28 PM, 03-DEC-2023

Rajasthan Election Result Live: जयपुर में बीजेपी 12 और कांग्रेस 7                                                                                                                                                        

सांगानेर- भजनलाल शर्मा(BJP)
सिविल लाइंस- गोपाल शर्मा(BJP)
विद्याधर नगर- दीया कुमारी(BJP)
किशनपोल- अमीन कागजी(INC)
हवामहल- बालमुकुंद आचार्य(BJP)

आदर्श नगर- रफीक खान(INC)
मालवीय नगर- कालीचरण सराफ(BJP)
आमेर- प्रशांत शर्मा(INC)
शाहपुरा- मनीष यादव(INC)
विराटनगर- कुलदीप धनकड़(BJP)
कोटपूतली- हंसराज पटेल(BJP)

चौमू- शिखा मील(INC)
फुलेरा- विद्याधर चौधरी(INC)
बगरू- कैलाश वर्मा(BJP)
दूदू- प्रशांत बैरवा(BJP)

चाकसू- रामवतार बैरवा(BJP)
बस्सी- लक्ष्मण मीणा(INC)
जमवारामगढ़- महेन्द्रपाल मीणा(BJP)

सरकार के 16 मंत्री चुनाव हार गए
बीडी कल्ला, परसादी लाल, ममता भूपेश, प्रताप सिंह खाचरिवास, राजेंद्र यादव, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह भाटी, जाहिदा खान,शकुंतला रावत, गोविंद राम मेघवाल, भजन लाल जाटव, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, प्रमोद जैन भाया

राजस्थान में बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में सांसदों को चुनावी मैदान में उतारने का एक एक्सपेरीमेंट किया था जहां

  • झोटवाड़ा – राज्यवर्धन सिंह राठौड़ – जीत
  • तिजारा – बाबा बालकनाथ – जीत 
  • सवाई माधोपुर – किरोड़ी लाल मीणा – जीत 
  • विद्याधर नगर – दीया कुमारी – जीत 
  • मंडावा – नरेंद्र कुमार – हार 
  • सांचौर – देवजी पटेल – हार 
  • किशनगढ़ – भागीरथ चौधरी – हार

04:25 PM, 03-DEC-2023

  • बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास जीते, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला को 20432 वोटों से हराया
  • नोखा से सुशीला डूडी जीतीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिहारी लाल को 8000 वोटों से हराया
  • लूणकरणसर से भाजपा के सुमित गोदारा जीते, कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र मूंड को 10758 मतों से हराया
  • श्री डूंगरगढ़ भाजपा के ताराचंद सारस्वत जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा को 7480 वोटों से हराया
  • कोलायत से भाजपा के अंशुमान सिंह जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को 35756 मतों से हराया
  • खाजूवाला से भाजपा के डॉ विश्वनाथ जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल को 17037 मतों से हराया

04:21 PM, 03-DEC-2023

Rajasthan Election Result Live: 35427 मतों से जीते बीजेपी के महंत प्रतापपुरी
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित परमाणु नगरी पोकरण सीट से बीजेपी प्रत्याशी मंहत प्रतापपुरी ने जबर्दस्त जीत दर्ज कराई है। प्रतापपुरी महाराज ने 35427 मतों के अंतर से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद को हराया है। विधानसभा चुनाव 2018 में महंत प्रतापपुरी मात्र 872 वोटों के अंतर से शाले मोहम्मद से हार गए थे, यह सूबे की हॉट सीट बनी हुई थी।

04:20 PM, 03-DEC-2023

Rajasthan Election Result 2023: हनुमान बेनीवाल जीते और ज्योति मिर्धा हारीं
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खींवसर में चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने महज 2069 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। बेनीवाल को बीजेपी प्रत्याशी रेवंतराम डांगा ने जबर्दस्त टक्कर दी। हनुमान बेनीवाल वे आखिरी राउंड में 2069 वोटों से चुनाव जीते हैं। वहीं, नागौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को हराया है। ज्योति टिकट वितरण से पहले ही बीजेपी में शामिल हुईं थी, हरेन्द्र मिर्धा ने 15 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

04:16 PM, 03-DEC-2023

चूरू जिले कि सभी छह सीट का परिणाम

  • कांग्रेस ने चार जीता, एक भाजपा और एक पर बसपा आई
  • चूरू से भाजपा के हरलाल सारण जीते
  • सादुलपुर से बसपा के मनोज न्यागली जीते, कृष्णा पुनिया हारीं 
  • तारानगर से नरेंद्र बुढ़ानिया जीते, राजेंद्र राठौड़ हारे
  • सरदारशहर से अनिल शर्मा 22000 से जीते
  • रतनगढ़ से पूसाराम गोदारा 30000 हजार से जीते 
  • सुजानगढ़ से मनोज कुमार मेघवाल जीते

बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास जीते, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बीड़ी कल्ला को 20432 वोटों से हराया
नोखा से सुशीला डूडी जीती निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिहारी लाल को 8000 वोटों से हराया
लूणकरणसर से भाजपा के सुमित गोदारा जीते, कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र मूंड को 10758 मतों से हराया
श्री डूंगरगढ़ भाजपा के ताराचंद सारस्वत जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा को 7480 वोटों से हराया
कोलायत से भाजपा के अंशुमान सिंह जीते, निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को 35756 मतों से हराया
खाजूवाला से भाजपा के डॉ विश्वनाथ जीते निकटतम प्रतिद्वंद्वी आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल को 17037 मतों से हराया

04:00 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav result: गहलोत के एक और मंत्री भाटी चुनाव हारे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में गहलोत सरकार के एक और मंत्री भंवर सिंह भाटी को जनता ने नकारा दिया है। कोलायत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी को बीजेपी के युवा चेहरे अंशुमान सिंह भाटी ने शिकस्त दी है। अंशुमान सिंह भाटी बीजेपी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी के पौत्र हैं। देवी सिंह भाटी कोलायत से कई बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, वे बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। अंशुमान सिंह भाटी के पिता महेन्द्र सिंह भाटी बीकानेर के लोकप्रिय सांसद रहे थे, लेकिन उनकी अल्प आयु में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

पाली जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर मतगणना कुछ ही देर में होगी पूरी। पाली विधानसभा से कांग्रेस के भीमराज भाटी, बाली से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह, सुमेरपुर से भाजपा के जोराराम कुमावत, सोजत से भाजपा की शोभा चौहान, जैतारण से भाजपा के अविनाश गहलोत, मारवाड़ जंक्शन से भाजपा के केसाराम चौधरी जीत के करीब, अधिकृत घोषणा का इंतजार।

03:54 PM, 03-DEC-2023

Rajasthan Election Result Live: विधानसभा अध्यक्ष जोशी हारे
राजस्थान विधानसभा चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी नाथद्वारा से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी ने उनको यहां घेरने के लिए महाराणा प्रताप के वंशज विश्व राज सिंह मेवाड़ को चुनाव मैदान में उतारा था। विश्वराज ने जोशी को 7,636 वोटों से हराया है। विश्वराज पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि जोशी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। विश्वराज सिंह को 94,243 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को 86,607 वोट मिले।

03:40 PM, 03-DEC-2023

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Rajasthan Election Result Live: सीएम गहलोत 26396 मतों चुनाव जीते
सीएम अशोक गहलोत जोधपुर की सरदारपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। गहलोत 26396 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई है। गहलोत को कुल 96859 मत मिले। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह राठौड़ को 70463 मत प्राप्त हुए, यहां 1222 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया है।

गंगापुरसिटी विधानसभा सीट के सभी 19वां राउंड की मतगणना हुई पूरी, कांग्रेस के रामकेश मीणा 19052 मतों से जीते।

03:36 PM, 03-DEC-2023

चूरू जिले की हॉट सीट तारानगर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया जीते, भाजपा के बड़े नेता राजेंद्र राठौड़ को हराया।

03:29 PM, 03-DEC-2023

गोपाल शर्मा जीते 

सिविल लाइंस विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने एक बड़ी जीत दर्ज कर कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री और एकमात्र प्रवक्ता प्रताप सिंह खाचरियावास को हरा दिया। जीत के बाद गोपाल शर्मा ने कहा, मुकाबला कभी मुकाबला था ही नहीं। जब जीत का मार्जिन इतना बड़ा है तो मुकाबला बराबरी का नहीं कहा जा सकता।

गोपाल शर्मा ने कहा कि जिस तरीके की लूट और जनता को प्रताड़ित किया गया है, वह उचित नहीं था, जिसका जवाब जनता ने वोट डालकर दिया है। गोपाल शर्मा ने हिंदू मुसलमान पर भी अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि हम प्रयास करेंगे कि दोनों को समझा बूझकर साथ लेकर चल सके। 

03:22 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

सांगानेर विधानसभा से 51000 मतों से जीत हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा ने कहा, यह जीत जनता की जीत है। सांगानेर की सीट को जनता ने अजेय बना दिया और मैं उनके विश्वास पर पूरा खरा उतारूंगा और विकास के सारे कार्य सांगानेर में करवाऊंगा।

03:10 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

Raj Election Results: गहलोत का नए जिलों का दांव भी हुआ फेल, वोटिंग भी कम रही
सीएम अशोक गहलोत का प्रदेश को नए जिले देने का दांव चुनावों में असर करता नजर नहीं आया। इन नए जिलों में आने वाली 50 विधानसभाओं में से ज्यादातर पर बीजेपी जीतती नजर आ रही है। कांग्रेस सिर्फ नौ सीटों पर बजट बनाए हुए है, जबकि एक सीट पर निर्दलीय आगे है। विधानसभा चुनावों से पहले बजट में सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिले बनाने का एलान किया था। इनमें से 17 का नोटिफिकेशन भी कर दिया गया।

जिला- कोटपूतली
बानसूर, बहरोड़, कोटपूतली
बीजेपी आगे-कोटपूतली:  बीजेपी के हंस राज पटेल आगे, कांग्रेस के मंत्री राजेंद्र यादव पीछे
बीजेपी आगे- बहरोड़: यहां से बीजेपी के जसवंत यादव जीत रहे हैं, कांग्रेस के संजय यादव यहां तीसरे नंबर पर हैं
बीजेपी आगे- बानसूर: यहां बीजेपी के देवी सिंह शेखावत आगे हैं, कांग्रेस की मंत्री शकुंतला रावत तीसरे नंबर पर हैं।

जिला- जयपुर ग्रामीण
चौमू, जमवारामगढ़, चाकसू, बस्सी
कांग्रेस आगे- चौमू: यहां कांग्रेस की शिखा बराला बीजेपी के रामलाल शर्मा पर भारी पड़ी हैं। शिखा चुनाव जीत रहीं हैं।
बीजेपी आगे- जमवारामगढ़: बीजेपी के महेंद्र मीणा एक तरफा जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के गोपाल मीणा बुरी तरह हार रहे हैं।
कांग्रेस आगे- बस्सी: कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा जीत रहे हैं।
कांग्रेस आगे-फुलेरा: यहां कांग्रेस के विद्याधर चौधरी बीजेपी के निर्मल कुमावत से आगे चल रहे हैं। 
बीजेपी आगे- चाकसू- यहां कांग्रेस के वेद प्रकाश सोलंकी बीजेपी प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस आगे-चौमू: यहां कांग्रेस की रितु बराला बीजेपी के रामलाल से आगे चल रही है।

जिला- डीडवाना
डीडवाना, मकराना
बीजेपी के बागी आगे-डीडवाना: बीजेपी के बागी यूनुस खान चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के चेतन चौधरी काफी पीछे हैं।
बीजेपी आगे- मकराना: बीजेपी की सुनीता भींचर चुनाव जीत रही हैं। कांग्रेस के जाकिर हुसैन गैसावत काफी पीछे हैं।

जिला- नीमकाथाना
नीमकाथाना, उदयपुरवाटी, श्रीमाधोपुर
कांग्रेस आगे- नीमकाथाना: कांग्रेस के सुरेश मोदी चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी के प्रेम सिंह बाजौर काफी पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी आगे-उदयपुरवाटी: बीजेपी के शुभकरण चौधरी चुनाव जीत रहे हैं कांग्रेस के भगवान सहाय सैनी तो यहां तीसरे नंबर पर हैं।
बीजेपी आगे-श्रीमाधोपुर: बीजेपी के झब्बर सिंह सांखला चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह शेखावत काफी पीछे हैं।

जिला- ब्यावर
मसूदा, ब्यावर, जैतारण

कांग्रेस आगे-ब्यावर: कांग्रेस के पारसमल जैन चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। बीजेपी के शंकर सिंह रावत से करीब 7 हजार से ज्यादा की लीड लिए हुए हैं।
बीजेपी आगे-जैतारण: बीजेपी के अविनाश गहलोत आगे चल रहे हैं। बीजेपी के बागी सुरेंद्र गोयल यहां कांग्रेस प्रत्याशी हैं।
बीजेपी आगे-मसूदा: बीजेपी के विरेंद्र सिंह कांग्रेस के राकेश पारीक से पीछे चल रहे हैं।

जिला- केकड़ी
बीजेपी आगे-.केकड़ी: बीजेपी के शत्रुघन गौतम कांग्रेस के गुजरात प्रभारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से आगे चल रहे हैं।

जिला- बालोतरा
बायतू, पचपदरा सिवाना
बीजेपी आगे-सिवाना: बीजेपी के हम्मीर सिंह भायल चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के बागी सुनील परिहार यहां दूसरे नंबर पर हैं और कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर।
आरएलपी आगे- बायतू: यहां आरएलपी के उम्मेदाराम ने कांग्रेस के हरीश चौधरी को पीछे छोड़ दिया है।
कांग्रेस आगे- पचपदरा: कांग्रेस के मदन प्रजापत यहां कड़ी टक्कर में आगे चल रहे हैं। बीजेपी के अरुण चौधरी डेढ हजार से भी कम वोटों के अंतर से पीछे हैं।

जिला- फलौदी
फलौदी, लौहावट
बीजेपी आगे-फलौदी: देश का सबसे बड़ा सट्टा बाजार यहीं है, जिसने राजस्थान में बीजेपी के आने की घोषणा कर दी थी। यहां से बीजेपी प्रत्याशी पब्बाराम बिश्नोई चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के प्रकाश चंद छंगानी हार रहे हैं।
बीजेपी आगे-लोहावट: यहां से भी बीजेपी के पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव जीत रहे हैं। कांग्रेस के किसना राम विश्नोई हार रहे हैं।

जिला- जोधपुर ग्रामीण
भोपालगढ़, लूणी, शेरगढ़, बिलाड़ा, ओसियां
कांग्रेस आगे-भोपालगढ़: कांग्रेस की गीता बारवार चुनाव जीत रही हैं। दूसरे नंबर पर यहां आरएलपी है, जो पिछली बार यह सीट जीती थी। बीजेपी की कमसा मेघवाल तीसरे नंबर पर है।
बीजेपी आगे-लूणी: यहां से भी बीजेपी के जोगाराम पटेल जीत रहे हैं। कांग्रेस के महेंद्र विश्नोई यहां पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी आगे-शेरगढ़: यहां से भी बीजेपी के बाबू सिंह राठौड़ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की मीना कंवर पिछड़ रही है।
बीजेपी आगे-ओसियां: कांग्रेस के दिग्गज मदेरणा परिवार से आने वाली दिव्या मदेरणा यहां बीजेपी के भैराराम सियोल से पीछे चल रही है।

जिला-अनूपगढ़
अनूपगढ़, रायसिंह नगर
कांग्रेस आगे-अनूपगढ़: कांग्रेस की शिमला देवी चुनाव जीत रही हैं। बीजेपी की संतोष बावरी बहुत बड़े अंतर से पीछे चल रही हैं।
कांग्रेस आगे- रायसिंह नगर: कांग्रेस के सोहन लाल नायक यहां आगे चल रहे हैं। बीजेपी की बलवीर लूथरा पीछे हैं।

जिला- डीग
डीग कुम्हेर, कामां, गंगापुर सिटी, टोडाभीम
बीजेपी आगे-डीग-कुम्हेर:यहां बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। बीजेपी के शैलेंद्र सिंह यहां कांग्रेस के विश्वेंद्र सिंह से 19वें राउंड में आगे चल रहे हैं।
निर्दलीय आगे-कामा:यहां निर्दलीय मुख्तयार अहमद सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की जाहिदा खान तीसरे नंबर पर हैं।
कांग्रेस आगे-गंगापुर सिटी:यहां से कांग्रेस के रामकेश चुनाव जीत रहे हैं। बीजेपी के मानसिंह गुर्जर बहुत पीछे चल रहे हैं।
कांग्रेस आगे-टोडाभीम: यहां कांग्रेस के घनश्याम मेहर आगे चल रहे हैं। बीजेपी के रामनिवास मीणा काफी पीछे हैं।

जिला- शाहपुरा
शाहपुरा, जहाजपुर
बीजेपी आगे-शाहपुरा: बीजेपी के लालराम बैरवा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नरेंद्र कुमार रैगर दूसरे नंबर पर हैं।

सलूंबर-जिला
बीजेपी आगे-सलूंबर: यहां बीजेपी के अमृतलाल मीणा आगे चल रहे हैं। सीडब्लूसी के अस्थाई सदस्य और कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा पीछड़ रहे हैं।

जिला खैरथल
तिजारा- जिला: तिजारा, मुंडावर, किशनगढ़बास
बीजेपी आगे-तिजारा: बीजेपी के महंत बाबा बालक नाथ यहां करीब 3 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस के इमरान खान से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस आगे-मुंडावर: कांग्रेस के ललित यादव यहां आगे चल रहे हैं। मौजूदा विधायक बीजेपी प्रत्याशी मंजीत धर्मपाल चौधरी काफी पीछे हैं।
कांग्रेस आगे- किशनगढ़ बास: कांग्रेस के दीपचंद खैरिया यहां बीजेपी के रामहेत सिंह यादव से आगे चल रहे हैं।

जिला- दूदू
दूदू
बीजेपी आगे-दूदू: यहां बीजेपी के प्रेम चंद्र बैरवा ने कांग्रेस के बाबूलाल नागर को बहुत पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान के नए बने जिलों में दूदू सबसे छोटा जिला है। 

02:54 PM, 03-DEC-2023

सीएम अशोक गहलोत।

Rajasthan Election Result: राजस्थान कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। वहीं, सीएम अशोक गहलोत आज शाम 5:30 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। सांगानेर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भजनलाल शर्मा 50000 वोटों से विजयी घोषित हुए।

02:22 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

  • मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण सराफ ने 22,000 से ज्यादा मतों से जीत हासिल की
  • हवामहल सीट बीजेपी 106 वोटों से जीती, हवामहल में छतों से जबरदस्त आतिशबाजी

02:12 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

Rajasthan Election Result Live: बृजेन्द्र ओला चौथी बार जीते
झुंझुनूं से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ओला चौथी बार विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। वहीं सवाई माधोपुर की खंडार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार गोठवाल ने 14292 मतों से जीत दर्ज कराई है। दूसरी तरफ 11वें राउंड में नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण 6979 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि संगरिया में 11वें राउंड में कांग्रेस के अभिमन्यु पूनिया 24181 मतों से आगे चल रहे हैं।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ को अजेय बढ़त
भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे कर्नल राठौड़ 41 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

01:36 PM, 03-DEC-2023

हवा महल विधानसभा सीट से बाबा बालमुकुंद आचार्य मात्र 500 वोटों से सीट जीते 
लाडनू से मुकेश भाकर की हुई जीत कांग्रेस से
आमेर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 10000 वोटों से चुनाव हार गए

01:27 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

  • झोटवाड़ा विधानसभा से 50085 वोटों से भाजपा के कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ चुनाव जीत चुके हैं
  • वहीं, मंडावा से कांग्रेस की रीटा चौधरी जीतीं, बीजेपी के सांसद नरेंद्र कुमार हार गए
  • बहरोड़ से बीजेपी के जसवंत यादव जीते, मुंडावर से कांग्रेस के ललित यादव जीते
  • चाकसू से 49 हजार वोट से बीजेपी जीती
  • बस्सी से कांग्रेस के लक्ष्मण मीणा जीते
  • निर्दलीय चंद्रभान सिंह की हैट्रिक
  • भाजपा के नरपत सिंह की जमानत जब्त
  • कोटा दक्षिण से बीजेपी के संदीप शर्मा जीते

01:10 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

अमीन कागजी और अनिता भदेल – फोटो

Rajasthan Election Results: अजमेर से बिग ब्रेकिंग
अजमेर में भाजपा ने खोला अपना खाता, दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की अनीता भदेल जीतीं। वहीं, किशनपाेल से कांग्रेस के अमीन कागजी जीते, घोषणा बाकी। चौरासी से भारत आदिवासी पार्टी जीती, राजकुमार रोत हैं विधायक, छह हजार से ज्यादा वोट से हुई जीत। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा 34000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

01:02 PM, 03-DEC-2023

सांसद किरोड़ीलाल मीणा –

ब्रेकिंग सवाई माधोपुर
सवाई माधोपुर विधानसभा सीट का 8वां राउंड पूरा
सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा 10711 मतों से आगे

12:54 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

  • हवामहल विधानसभा क्षेत्र 17 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिवारी 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं
  • पाली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भीमराज भाटी 7654 मतों से आगे
  • 12वें राउंड तक भाटी को मिले 57381 वोट
  • भाजपा के ज्ञानचंद पारख को मिले 49727 वोट
  • चूरू के रतनगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पूसाराम गोदारा की लगभग जीत 19216 की बढ़त
  • हनुमानगढ़ में 16राउंड
  • गणेश राज को 79039
  • भाजपा के अमित को 65981
  • कांग्रेस के विनोद को 45392 वोट मिले
  • Rajasthan Election Result Live: वसुंधरा राजे लगभग 50 हजार वोटों से आगे चल रही हैं
  • वहीं, 10 राउंड पूरे होने के बाद सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा 5100 वोटों से आगे हैं
  • 19वें राउंड की गिनती के बाद झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 34000 वोटों से आगे चल रहे हैं

12:32 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

Rajasthan Election Results: इन दिग्गज नेताओं की कहानी

  • टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता पीछे चल रहे हैं
  • सरदारपुरा विधानसभा सीट से अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रॉफेसर डॉ. महेंद्र राठौड़ पीछे चल रहे हैं
  • सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से किरोड़ी लाल मीणा आगे चल रहे हैं, कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार पीछे चल रहे हैं
  • लोहावट विधानसभा सीट से गजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से किशनाराम विश्नोई पीछे चल रहे हैं
  • झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा राजे आगे चल रहीं हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल पीछे चल रहे हैं

लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से तेरह राउंड के बाद कांग्रेस 10803 वोटों से आगे

12:02 PM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

Rajasthan Election Result Live: भाजपा प्रत्याशी कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी पर बढ़त बनाने में कामयाब रहे हैं। कर्नल राठौड़ को जहां 61622 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 60973 वोट हासिल हुए हैं।  वहीं, सांसद और बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी 30 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

  • बानसूर में कांग्रेस की मंत्री शकुंतला रावत तीसरे नंबर पर पहुंची
  • सोजत से पूर्व सीएस निरंजन आर्य अपनी साली शोभा चौहान से 8 हजार वोटों से पीछे चल रहे
  • लालसोट में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा पीछे चल रहे हैं, बीजेपी के रामनिवास मीणा आगे हैं
  • नाथद्वारा से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी पीछे

11:44 AM, 03-DEC-2023 तक स्थिति

खंडार विधानसभा सीट का 7वां राउंड पूरा
भाजपा के जितेंद्र गोठवाल 1600 मतों से आगे
पाली के सोजत में भाजपा प्रत्याशी शोभा चौहान 11683 मतों से आगे
जैतारण में निर्दलीय लक्षमण योगी 445 मतों से आगे
सुमेरपुर में भाजपा के जोराराम 8421 मतों से आगे

भीलवाड़ा सातवा राउंड में भाजपा के विट्ठल शंकर अवस्थी- 25722 
निर्दलीय अशोक कोठारी- 30489
कांग्रेस- ओम नारणीवाल- 20723 
निर्दलीय कोठारी- 4767 वोट से आगे

जहाज़पुर नौवां राउंड
भाजपा के गोपीचंद मीणा 50100
कांग्रेस धीरज – 40632 
भाजपा – 9468 वोट से आगे

आसींद में सातवा राउंड 
भाजपा के जब्बर सिंह सांखला- 23792  
कांग्रेस के हगामीलाल- 19150 
भाजपा- 4642 वोट से आगे

माण्डल में छटा राउंड में भाजपा के उदय लाल भड़ाना – 35076
कांग्रेस के रामलाल – 25043
भाजपा 10033  वोट से आगे

शाहपुरा में आठवां राउंड में 
भाजपा के लाला राम बैरवा- 46174 
कांग्रेस के नरेन्द्र- 15660
भाजपा- 30514 वोट से आगे

मांडलगढ़ में पांचवां  राउंड 
भाजपा के गोपाल शर्मा 26257 
कांग्रेस के विवेक –  14987
भाजपा – 8864 वोट से आगे
भाजपा – 11270 वोट से आगे 

सहाड़ा में सातवा राउंड में 
भाजपा के लादूलाल पितलिया – 41587  
कांग्रेस के त्रिवेदी – 19761
भाजपा 21818  वोट से आगे

अजमेर उतर 4 राउंड, कांग्रेस 14484, भाजपा 18605, निर्दलीय 7278, भाजपा के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी आगे
केकड़ी 5 राउंड, कांग्रेस 24013, भाजपा 27683, पांचवें राउंड के बाद शत्रुघ्न गौतम आगे
किशनगढ़ 5 राउंड भाजपा 8917, कांग्रेस 27498, निर्दलीय 19711, कांग्रेस के प्रत्याशी विकास चौधरी आगे
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दस राउंड के बाद गोविंद सिंह डोटासरा 11095 वोटों से आगे
11वें राउंड में हवामहल में बालमुकुंदचार्य को 11 हजार में से मात्र एक हजार वोट मिले, ये मुस्लिम वार्डों वाली ईवीएम थी

11:38 AM, 03-DEC-2023 स्थिति

तिजारा विधानसभा से इस वक्त की बड़ी खबर 

  • काउंटिंग रोक दी गई है, कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर रोकी गई काउंटिंग 
  • हवामहल में कांटे की टककर है, कांग्रेस के आरआर तिवाड़ी और बाल मुकुंदाचार्य के बीच
  • झोटवाड़ा में आसु सिंह सुरपारा ने राज्यवर्धन का खेल बिगाड़ा- राज्यवर्धन 4 हजार से भी ज्यादा अंतर से पीछे चल रहे हैं

Rajasthan Election Results: बागियों की स्थिति- ये बीजेपी के बागी हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं

चंद्रभान आक्या-चित्तोड़गढ़- आगे 

गणेशराज बंसल- हनुमानगढ़- आगे

अशोक कुमार कोठारी-भीलवाड़ा- आगे

यूनुस खान- डीडवाना-आगे

रविंद्र सिंह भाटी- शिव- आगे

टोंक विधानसभा सीट से सचिन पायलट पीछे चल रहे हैं

तिजारा विधानसभा सीट से बालकनाथ आगे

सरदारपुरा सीट से अशोक गहलोत आगे

भरतपुर से बड़ी खबर

कामां विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी मुख्तार अहमद कांग्रेस की जाहिदा खान से 2782 मत 

नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी वाजिब अली भाजपा के जवाहर सिंह से 14137 मतों से आगे 

डीग कुम्हेर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह भाजपा के डॉक्टर शैलेश सिंह से 3099 मतों से आगे

भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से आरएलडी प्रत्याशी डॉक्टर सुभाष गर्ग भाजपा के  विजय बंसल से 1023 मतों से आगे 

नदबई भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना से 3289 मतों से आगे 

वैर विधानसभा क्षेत्र से  भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली कांग्रेस प्रत्याशी भजन लाल जाटव 2557 मतों से आगे

बयाना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी हेतु बनावत कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह जाटव से 2643 मतों से आगे

प्रतापगढ़ विधानसभा सीट

 भारत आदिवासी पार्टी आगे

 भारत आदिवासी पार्टी 3573 

कांग्रेस 2230

 भाजपा 3172

चौमूं 8 राउंड पूरे, कांग्रेस की शिखा बराला 3874 मतों से आगे

शाहपुरा विधानसभा सीट का आठवां राउंड पूरा

कांग्रेस के मनीष यादव 20323 वोटों से आगे

पुष्कर 5 राउंड के बाद RLP 8406, कांग्रेस 18533, भाजपा 16515, कांग्रेस की प्रत्याशी नसीम अख्तर इंसाफ आगे

मसूदा 7 राउंड, कांग्रेस 14191, बसपा 20406, भाजपा 18193, बहुजन समाजवादी पार्टी के वाजिद खान चीता आगे

नसीराबाद 6 राउंड, भाजपा 21512, कांग्रेस 20859, भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप लांबा आगे

ब्यावर 6 राउंड… कांग्रेस 26989, भाजपा 17876, कांग्रेस के पारसमल जैन आगे

गहलोत सरकार बचाने की एवज में जिन निर्दलीय विधायकों को इस बार कांग्रेस के टिकट दिए गए उनमें से ज्यादातर हार रहे हैं

1.बाबूलाल नागर-दूदू- बीजेपी के प्रेम चंद बैरवा आगे

2.ओम प्रकाश हुडला-महवा- बीजेपी के राजेंद्र आगे

3.रामकेश-गंगापुर- रामकेश बीजेपी के मानसिंह गुर्जर से आगे

4.महादेव सिंह-खंडेला- बीजेपी के सुभाष मील आगे

5. मनीश यादव-शाहपुरा- मनीश यादव आगे-बीजेपी तीसरे नंबर पर

6.कांती प्रसाद-थानागाजी- बीजेपी के हेम सिंह भड़ाना आगे

7.खुशवीर सिंह-मारवाड़ जंक्शन- बीजेपी के केसाराम चौधरी आगे

8.लक्ष्मण मीणा-बस्सी- बीजेपी चंद्रमोहन मीणा

9.रमीला खड़िया-कुशलगढ़- बीजेपी के भीमाभाई आगे

10. संयम लोढ़ा-सिरोही- बीजेपी के ओटाराम देवासी आगे, संयम लोढ़ा पीछे

जिन निर्दलीय विधायकों को इस बार कांग्रेस के टिकट दिए उनमें 10 में से नौ पीछे

Vote Counting: राजस्थान में सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बीच आमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सतीश पूनिया अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से महज 2 वोटों से आगे चल रहे हैं।

शिव विधानसभा क्षेत्र में 10 राउंड के बाद रविंद्र सिंह भाटी 22000 वोटो से आगे

पाली अपडेट

बाली से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह 7400 मतों से आगे 

 सोजत से भाजपा की शोभा चौहान 8415 मतों से आगे

सुमेरपुर  से भाजपा के जोराराम कुमावत 8102 मतों से आगे

जैतारण से निर्दलीय लक्ष्मनाथ 3612 मतों से आगे

पाली भाजपा  के ज्ञानचंद पाठ 3329 मतों से आगे

मारवाड़ जंक्शन से भाजपा के केसाराम 9958 मतों से आगे

Rajasthan Chunav Results Live: नागौर क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों का क्या है हाल

लाडनूं में कांग्रेस मुकेश भाकर आगे

डीडवाना में निर्दलीय युनूस खान आगे

जायल से कांग्रेस प्रत्याशी मंजू देवी मेघवाल आगे

नागौर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा आगे

खीवसर से बीजेपी प्रत्याशी रेवंत राम डांगा आगे

मेड़ता से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण राम मेघवाल आगे

डेगाना से बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह आगे

मकराना से बीजेपी प्रत्याशी सुमिता भींचर आगे

परबतसर से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास गावड़िया आगे

नावां से बीजेपी प्रत्याशी विजय सिंह चौधरी आगे

Vote Counting: ब्रेकिंग न्यूज बाड़मेर

बायतु से आरएलपी प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल 7062 वोट से आगे

गुड़ामलानी 7 वें राउंड में कांग्रेस के कर्नल सोनाराम चौधरी 6000 वोट से आगे 

चौहटन पांचवें राउंड में भाजपा के आदूराम मेघवाल 1416 वोट से आगे

पचपदरा पांचवे राउंड में भाजपा के अरुण चौधरी 2300 वोट से आगे

बाड़मेर विधानसभा से कांग्रेस के मेवाराम जैन छठे राउंड में 38 वोट से आगे

सिवाना से भाजपा के हमीरसिंह भायल 4355 वोट से आगे

शिव से 9 राउंड के निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी 21000 वोट से आगे

पोकरण का तीसरा राउड़

भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज को 14803 मिले मत

कांग्रेस प्रत्याशी शाले मोहम्मद को मिले 10528 मत

भाजपा प्रत्याशी महंत प्रतापपुरी महाराज 4275 मतों से आगे

जैसलमेर का छठा राउड़

भाजपा प्रत्याशी छोटू सिंह भाटी को 34634 मिले मत

कांग्रेस प्रत्याशी रूपाराम धनदेव को 25715  मिले मत

ब्रेकिंग सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर विधानसभा सीट का तीसरा राउंड पूरा

सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा 3506 मतों से आगे

अजमेर दक्षिण छटा राउंड, भाजपा 32417, कांग्रेस 29393, भाजपा की अनीता भदेल आगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments