Tuesday, February 10, 2026
HomePush NotificationRajasthan Budget 2026: विधानसभा में कल पेश होगा बजट, डिप्टी सीएम दिया...

Rajasthan Budget 2026: विधानसभा में कल पेश होगा बजट, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिया अंतिम रूप

Rajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दे दिया है, जिसे बुधवार सुबह 11 बजे राजस्थान विधानसभा में पेश किया जाएगा। बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं समेत सभी वर्गों को बड़े ऐलानों की उम्मीद है।

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दे दिया है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. डिप्टी सीएम बुधवार को सुबह 11 बजे विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत करेंगी.

मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में बजट से संबंधित अंतिम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान के आने वाले बजट से किसान, युवा, महिलाओं समेत हर वर्ग को बड़ी उम्मीदे हैं. ऐसे में देखने वाली बात ये है कि बजट में किस वर्ग को क्या मिलता है. सरकार की तरफ से कौनसे बड़े ऐलान किए जाते हैं.

रोजगार को लेकर बड़े ऐलान की उम्मीद

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए सरकार युवाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही स्किल ट्रेनिंग, स्टार्टअप को बढ़ावा और निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर जोर दिया जा सकता है।

महिलाओं और बुजुर्गों को राहत

इस बजट में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं। महिलाओं के लिए विशेष स्वरोजगार योजनाएं और आर्थिक सहायता कार्यक्रम भी बजट का अहम हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा,
कृषि, सिंचाई और पशुपालन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा सकता है। नई कृषि तकनीक के लिए सब्सिडी की भी घोषणा की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Jaipur News: नशे के खिलाफ CST टीम की बड़ी कार्रवाई, कई तस्कर दबोचे, बाइक, लग्जरी कार समेत मादक पदार्थ जब्त

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular