Rajasthan Budget 2026 LIVE: राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी 2026-27 का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा और किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता. राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 28 हजार 400 करोड़ रुपए की पेंशन दी.बजट में दिया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एक विशेष ‘सैलरी अकाउंट पैकेज’ लाया जाएगा. इसमें एडवांस डिजिटल बैंकिंग, बेहद सस्ती (रियायती) दरों पर लोन और व्यापक बीमा कवर जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दीया कुमारी के बड़े ऐलान
भरतपुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा बृज कन्वेंशन सेंटर
प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए 5000 करोड़

Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दीया कुमारी के बड़े ऐलान
6 शहरों में बनेंगे हाई-टेक विश्रामगृह और ‘अटल आरोग्य फूड कोर्ट’
RUHS में बनेगा नियोनेटल ICU और ₹500 करोड़ के नए उपकरण
बच्चों की दिमागी बीमारी के लिए विशेष पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी विभाग बनाया जाएगा
लखपति दीदी को 1.5 लाख का कर्ज मिलेगा.
हाईवे पर तैनात होंगी एम्बुलेंस, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए CPR ट्रेनिंग अब अनिवार्य
‘राज सुरक्षा’ योजना का ऐलान, अब CHC पर भी होगा हार्ट अटैक का इलाज
कारगिल शहीदों के बच्चों की स्कॉलरशिप बढ़ी, राजस्थान में खुलेंगे ‘इनोवेटिव स्कूल’
जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा.
राजस्थान की नई जल नीति लाई जाएगी.
1092 गांवों तक बीसलपुर योजना का पानी पहुंचाने के लिए 650 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दीया कुमारी के बड़े ऐलान
पंचायत स्तर पर आरोग्य शिविर का आयोजन किया जाएगा
800 स्कूल चरणबद्ध तरीके से क्रमोन्नत होंगे
सौर ऊर्जा पार्क के लिए 2900 करोड़ का ऐलान
1000 स्कूलों को AI आधारित लर्निंग लैब मिलेगी
श्रीगंगानगर में बनेगा इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स
राजस्थान में 14 नए मानव संसाधन संस्थान खुलेंगे
150 और कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित होंगे
महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़
राज ममता राजस्थान मेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम चलेगा
‘रूरल वूमेन BPO’ (Rural Women BPO) स्थापित किए जाएंगे.
6 शहरों में बनेंगे हाई-टेक विश्रामगृह और ‘अटल आरोग्य फूड कोर्ट’
RUHS में बनेगा नियोनेटल ICU और ₹500 करोड़ के नए उपकरण

Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दिया कुमारी के बड़े ऐलान
राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना का ऐलान
मुख्यमंत्री स्वयं रोजगार योजना के तहत 1000 करोड़
जयपुर के लिए 1 हजार करोड़ के फंड के आवंटन का ऐलान
500 करोड़ रुपए से 7 लाख रोड लाइट लगाई जाएंगी
3000 संविदाकर्मियों की होगी नियुक्ति
एक्सीडेंट रोकने के लिए लगेंगे 2000 सीसीटीवी कैमरे
1 लाख युवाओं को 10 लाख तक के कर्ज पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा.
कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख छात्रों को फ्री यूनिफॉर्म मिलेगी.
1 हजार युवा मल्टीलैंग्वेज सीखेंगे, 500 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी.
Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दिया कुमारी के बड़े ऐलान
औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए ₹400 करोड़ का प्रावधान.
11 BOT सड़कों (435 किमी) का कायाकल्प, ₹435 करोड़ होंगे खर्च.
बारिश से टूटी सड़कों-पुलियाओं की मरम्मत के लिए ₹500 करोड़ आवंटित.
26 रेलवे फाटकों पर ROB/RUB के लिए 920 करोड़
1000 किमी सड़कें राजमार्ग और 2000 किमी सड़कें मुख्य जिला मार्ग बनेंगी.
Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा और किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता. उन्होंने कहा- राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत 91 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 28 हजार 400 करोड़ रुपए की पेंशन दी.
Rajasthan Budget 2026 LIVE: राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सामाजिक सुरक्षा और किसानों के हितों को सरकार की प्राथमिकता बताया.




