Wednesday, February 11, 2026
HomePush NotificationRajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बजट, हर...

Rajasthan Budget 2026: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बजट, हर घर नल से पानी, 10 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण समेत कई बड़े ऐलान

Rajasthan Budget 2026: दिया कुमारी ने राजस्थान बजट 2026-27 पेश करते हुए हर घर नल से पानी के लिए 6,800 करोड़ रुपये और बीकानेर-जैसलमेर में सोलर पार्क के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव समेत कई बड़े ऐलान किए।

Rajasthan Budget 2026 Highlights: राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2026-27 के राज्य बजट में ग्रामीण एवं शहरी आबादी को नल का पानी उपलब्ध कराने के लिए 6,800 करोड़ रुपये का बुधवार को प्रस्ताव रखा। साथ ही बीकानेर और जैसलमेर में सौलर पार्क के निर्माण के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है.

विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन का किया उल्लेख

राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री कुमारी ने वर्तमान सरकार द्वारा किए गए संरचनात्मक सुधारों और विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन के प्रभाव का उल्लेख किया और कहा कि राज्य के आर्थिक आकार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गांवों को शामिल किया जाएगा. हर घर में नल का पानी पहुंचाया जाएगा. इस पर 4,500 करोड़ रुपये की लागत आएगी. शहरों में पीने का पानी 2,300 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराया जाएगा.’

स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण

बीकानेर और जैसलमेर में 2,950 करोड़ रुपये की लागत से नए सौलर पार्क बनाए जाएंगे. मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण और अनुदान उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे 30,000 युवाओं को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2026 LIVE: वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया बजट, जानें तमाम बड़े ऐलान

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular