Wednesday, April 1, 2026
HomePush NotificationRajasthan IAS Transfer: राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, जयपुर, टोंक...

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में 65 IAS अधिकारियों के तबादले, जयपुर, टोंक समेत इन 25 जिलों के बदले कलेक्टर

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 65 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। जयपुर में संदेश नायक को नया कलेक्टर बनाया गया, जबकि टीना डाबी को टोंक का कलेक्टर नियुक्त किया गया। इस फेरबदल को प्रशासनिक सुधार और नई दिशा देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में भजनलाल सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस व्यापक बदलाव में 25 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा और दिशा देने की कोशिश की जा रही है.

इन 25 जिलों में बदले कलेक्टर

इन जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं उनमें जैसलमेर, जयपुर, टोंक, जोधपुर, उदयपुर, बाड़मेर, प्रतापगढ़, सीकर, फलोदी, बारां, बीकानेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, पाली, सिरोही, बूंदी, डीडवाना-कुचामन, नागौर, करौली, दौसा, खैरथल-तिजारा, डूंगरपुर, सलूंबर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ शामिल है।

जयपुर और टोंक में बदले कलेक्टर

जयपुर में बड़ा बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक को नया जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है. वहीं डॉ. जितेंद्र सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है. चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी को टोंक का कलेक्टर बनाया गया है.

इन ऑफिसर्स को मिली ये जिम्मेदारी

डॉ. जोगाराम को शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायतीराज, साथ ही मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिम्मेदारी दी गई है. राजन विशाल को जल जीवन मिशन का मिशन निदेशक बनाया गया है. कन्हैयालाल स्वामी को जोधपुर का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है. नकाते शिवप्रसाद मदन को ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज का प्रबंध निदेशक बनाया है. शिवांगी स्वर्णकार को वित्त विभाग में विशिष्ट शासन सचिव, अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर का जिला कलेक्टर, ओम प्रकाश कसेरा को नगर निगम जयपुर का आयुक्त बनाया, नमित मेहता को आबकारी आयुक्त एवं पदेन मद्य निषेध निदेशक बनाया, नम्रता वृष्णि को खान एवं पेट्रोलियम विभाग में विशिष्ट शासन सचिव, आलोक रंजन को जोधपुर का जिला कलेक्टर, अरविंद कुमार पोसवाल को आवासन मंडल का आयुक्त बनाया गया.

प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बदलाव

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया है. सरकार का मानना है कि नए अधिकारियों की तैनाती से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular