Rajasthan 10th Board Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है. 10वीं की परीक्षा में करीब 10 लाख से ज्यादा छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए थे. इस साल कुल परीक्षा परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा. इसमें छात्रों का सफलता का प्रतिशत 93.63 रहा, जबकि छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 94.90 रहा. इसमें से फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्रों की संख्या 2 लाख 72 हजार 252 और छात्राओं की संख्या 2 लाख 83 हजार 411 है.
दौसा की नंदिनी विजय के 99.17 फीसदी अंक
दौसा की नंदिनी विजय ने 99.17% अंक हासिल किए है और उसे 600 में से 595 अंक मिले हैं. नंदिनी की माता चेतना गुप्ता संस्कृत शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं. जबकि पिता नरेंद्र विजय निजी कंपनी में मैनेजर हैं.
इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
राजस्थान 10वीं बोर्ड का परिणाम आप rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध है.
बोर्ड ने सफल स्टूडेंट्स को दी बधाई
परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को बोर्ड ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है.
राजस्थान बोर्ड :- 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है। @Rajasthanboard !! #RajasthanBoard ll #10thClassresult ll #rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 24, 2026
ये भी पढ़ें: शिक्षा-स्वास्थ्य का ‘सरकारी’ लाभ क्यों है दूर




