Friday, September 6, 2024
Homeताजा खबरगुजरात में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- जैसे अयोध्या...

गुजरात में राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, बोले- जैसे अयोध्या में हराया था, वैसे ही गुजरात में भी हराएंगे 

अहमदाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को एक दिन के दौरे पर पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृहक्षेत्र गुजरात में पहुंचे। अहमदाबाद पहुंचने पर राहुल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे राजकोट अग्निकांड पीड़ितों के परिजनों से मिलने के लिए रवाना हो गए। अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर गुजरात में उन्हें हराने जा रहे हैं। हम गुजरात में नरेंद्र मोदी और भाजपा को वैसे ही हराएंगे जैसे हमने उन्हें अयोध्या में हराया था। उन्होंने कहा कि अयोध्या के किसानों ने एयरपोर्ट बनने के दौरान अपनी जमीन खो दी। अयोध्या के लोग इस बात से नाराज थे कि राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या से किसी को भी नहीं बुलाया गया… जो आंदोलन आडवाणीजी ने शुरू किया था, जिसका केंद्र अयोध्या था, इंडिया अलायंस ने उस आंदोलन को अयोध्या में हरा दिया है…।

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उन्होंने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैं संसद में सोच रहा था कि उन्होंने राम मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के समय अडाणी और अंबानी तो दिखाई दिए, लेकिन कोई गरीब व्यक्ति वहां नहीं दिखा। राहुल गुजरात में हुई विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे, जिनमें राजकोट में आग, वडोदरा में नाव पलटने की घटना और मोरबी पुल ढहने की घटनाएं शामिल हैं।

Ahmedabad: Members of Vishva Hindu Parishad (VHP) stage a protest against Congress leader Rahul Gandhi over his recent speech in the Lok Sabha, in Ahmedabad, Saturday, July 6, 2024. (PTI Photo)(PTI07_06_2024_000072B)

पुलिस हिरासत में कैद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिलेंगे

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि राहुल गांधी उन पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्यों से भी मिलेंगे जो फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दोपहर करीब 12.30 बजे जीपीसीसी कार्यालय पहुंचे। बता दें कि 2 जुलाई को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य गांधी की हिंदुओं पर टिप्पणी के विरोध में वहां पहुंचे थे, तब पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा को सदस्यों के बीच झड़प हुई थी।

इसलिए पकड़ा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने

पुलिस के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। झड़प के एक दिन बाद एलिसब्रिज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एफआईआर दर्ज की और पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल रिमांड पर हैं। एक एफआईआर पुलिस ने खुद कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े करीब 450 कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की थी, जबकि दूसरी भाजपा की अहमदाबाद इकाई की युवा शाखा की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई थी।

राहुल के खिलाफ हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

राहुल गांधी के अहमदाबाद दौरे पर आने का बजरंग दल समेत कई हिन्दू संगठनों ने विरोधकर प्रदर्शन किया। वे कांग्रेस सांसद के लोकसभा में हिंदुओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments