Monday, March 2, 2026
Homeताजा खबररायगढ़ की दवा कंपनी धधकी, घुट गईं चार लोगों की सांसें, 7...

रायगढ़ की दवा कंपनी धधकी, घुट गईं चार लोगों की सांसें, 7 का पता नहीं चला

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दवा कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए तथा सात लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि आग शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी रायगढ़ में महाड एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कंपनी में लगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह सात बजे तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। ये उन 11 लोगों में शामिल थे जो फैक्टरी में आग लगने के बाद लापता हो गए थे। सात अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए हमारा तलाश अभियान अब भी जारी है।’’

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि फैक्टरी में एक विस्फोट के बाद आग लगी। इसके बाद आग से वहां रयासनों से भरे बैरल में विस्फोट हो गया।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular