Punjab Gang War: पंजाब के बटाला में बाइक सवार अज्ञात लोगों ने जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार रात करीब 9.30 बजे हुई. इस घटना की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है.
सिविल लाइंस इलाके के कादियां रोड पर घटना
बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम हुई गोलीबारी में जग्गू की मां हरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उन्हें अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई. घटना सिविल लाइंस इलाके में कादियां रोड पर हुई.
CCTV में कैद हुई पूरी घटना
गैंगवार की घटना CCTV में भी कैद हुई है. जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार होकर दो हमलावर आए और कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस हमले में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. बंबीहा गिरोह ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है.
#Punjab
— Charanjit Singh (@SinghCharanjit_) June 27, 2025
Unknown persons open fire on the mother of #gangster Jaggu Bhagwanpuria in Batala pic.twitter.com/ezSBUywXeM
बाइक सवारों ने मारी गोली
बटाला के पुलिस उपाधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया, ‘जब हरजीत कौर और एक अन्य व्यक्ति करणवीर सिंह कार में थे, तब अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं. करणवीर को बटाला सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. हमलावर घटनास्थल से भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH बटाला (पंजाब): DSP परमवीर सिंह सैनी ने बताया, "कल रात 9:30 बजे हमें फायरिंग की घटना की सूचना मिली जिसमें 2 लोग घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की मृत्यु हो गई। मृतकों का नाम करण वीर और हरजीत कौर है। बताया जा रहा है कि हरजीत कौर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की… pic.twitter.com/PW4f1MdXht
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
इसे भी पढ़ें: Punjab News: जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां समेत 2 की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली