Friday, March 6, 2026
HomePush NotificationOscars 2026 में चमक बिखेरेंगी Priyanka Chopra, मिली ये खास जिम्मेदारी

Oscars 2026 में चमक बिखेरेंगी Priyanka Chopra, मिली ये खास जिम्मेदारी

Priyanka Chopra Jonas 15 मार्च को होने वाले 98वें Academy Awards में प्रजेंटर के रूप में नजर आएंगी। समारोह Dolby Theatre में आयोजित होगा। प्रियंका के साथ विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी, पॉल मेस्कल, एनी हैथवे और ग्वेनेथ पाल्ट्रो भी प्रस्तोता होंगे।

Oscars 2026: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रजेंटर के तौर पर नजर आएंगी. आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. हास्य कलाकार कोनन ओ’ब्रायन की मेजबानी में ऑस्कर समारोह का आयोजन 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में होगा. इस कार्यक्रम का ‘एबीसी’ चैनल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा. कार्यकारी निर्माता राज कपूर तथा कैटी मुलन ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के साथ अन्य प्रजेंटर्स में अभिनेता विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी, पॉल मेस्कल और अभिनेत्री जूनियर एनी हैथवे, गिनेथ पालथ्रो के नाम भी शामिल हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की गुड न्यूज

यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर से जुड़ रही हों. इससे पहले 2021 में उन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकनों की घोषणा की थी. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘2026 अकादमी पुरस्कार’

भारतीय सिनेमा के लिए पिछला कुछ समय ऑस्कर के लिहाज से शानदार रहा है. 2023 में दीपिका पादुकोण ने प्रेजेंटर के रूप में मंच संभाला था और उसी वर्ष फिल्म RRR के गीत Naatu Naatu ने इतिहास रच दिया था। वहीं प्रियंका चोपड़ा का यह नामांकन वैश्विक स्तर पर उनकी मजबूत पहचान को एक बार फिर दर्शाता है।

वाराणसी में लीड रोल में आएंगी नजर

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। इसके बाद से अब तक किसी भी भारतीय फिल्म में वो नहीं दिखी हैं. अब प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में लीड रोल में नजर आएंगी. करीब 7 साल बाद प्रियंका की भारतीय फिल्मों में वापसी होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: रूस से तेल खरीद सकेगा भारत, ईरान से जारी जंग के बीच आखिर अमेरिका ने क्यों लिया 30 दिन की छूट का फैसला

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular