Friday, April 3, 2026
HomeNational NewsPM मोदी का पुडुचेरी में भव्य रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब,...

PM मोदी का पुडुचेरी में भव्य रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, राजग को वोट देने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले भव्य रोड शो कर एनडीए गठबंधन के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ रोड शो किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से उनका स्वागत किया। करीब एक घंटे चले इस कार्यक्रम में लोगों ने फूल बरसाए। एआईएनआरसी और भाजपा क्रमशः 16 और 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

PM Modi Puducherry Road Show : पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां एक भव्य रोड शो करते हुए नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी-भाजपा गठबंधन को वोट देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एआईएनआरसी के संस्थापक नेता और मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और भाजपा नेता व गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ अजंता सिग्नल पॉइंट से दो किलोमीटर से कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल तक रोडशो किया। पूरा कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चला।

रोड शो के लिए प्रधानमंत्री के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर मोदी का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अपना खुला वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए। शहर के विभिन्न हिस्सों विशेषकर रोड शो के प्रमुख बिंदु एसवी पटेल रोड और समाप्ति स्थल अन्नासलाई–कामराजर सलाई जंक्शन तक भाजपा-एआईएनआरसी के झंडे लहराते रहे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री के रोड शो को रंगारंग और उत्साहपूर्ण बना दिया। इससे पहले, प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। पिछले महीने केंद्र शासित प्रदेश के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था। सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भाजपा क्रमशः 16 और 10 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजग के घटक दल अन्नाद्रमुक और लाचिय्या जननायग काची को 2-2 सीट दी गई हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular