Saturday, July 6, 2024
HomeNational Newsउत्साह से मनाएं दिवाली, त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेगी महंगाई! जानिए किसने...

उत्साह से मनाएं दिवाली, त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेगी महंगाई! जानिए किसने किया यह बड़ा वादा

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। खुशियों, उल्लास और उत्साह के बीच जो एक बात लोगों को परेशान करती है, वो है महंगाई। त्योहारों के समय सभी वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने भरोसा दिलाया है कि इस त्योहारी सत्र के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहेंगी।

चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा विपणन वर्ष 2023-24 (अक्टूबर-सितंबर) के दौरान चीनी निर्यात की अनुमति देने के बारे में निर्णय कृषि मंत्रालय का गन्ने का उत्पादन अनुमान आने के बाद लिया जाएगा। खाद्य सचिव गेहूं, चावल, चीनी और खाद्य तेल जैसे प्रमुख आवश्यक खाद्य पदार्थों की घरेलू आपूर्ति और कीमतों के बारे में मीडिया को जानकारी दे रहे थे।

चोपड़ा ने कहा, त्योहारी मौसम के दौरान कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद है। हम त्योहारी सत्र में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में कीमतें स्थिर रहेंगी। सचिव ने कहा कि सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण सुनिश्चित करने के लिए हाल ही में कुछ फैसले लिए हैं।

सरकार ने हाल ही में अपने नियंत्रण वाले सभी उपायों का उपयोग किया है, चाहे वह व्यापार नीति हो या स्टॉक सीमा मानदंड। चोपड़ा ने कहा कि कीमतों पर नियंत्रण रखने और उन्हें स्थिर रखने के लिए इन तरीकों का विवेकपूर्ण तरीके से उपयोग किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments