Saturday, October 5, 2024
Homeभारतराष्ट्रपति नौसेना के स्टील्थ युद्धपोत का करेंगी उद्घाटन  

राष्ट्रपति नौसेना के स्टील्थ युद्धपोत का करेंगी उद्घाटन  

कोलकाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 अगस्त को कोलकाता में भारतीय नौसेना के एक स्टील्थ युद्धपोत का उद्घाटन करेंगी। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित यह तीसरा और आखिरी स्टील्थ युद्धपोत होगा। कंपनी ने प्रोजेक्ट 17ए के तहत नौसेना के लिए युद्धपोत बनाने का अनुबंध किया था।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति यहां हुगली नदी के तट पर GRSE के पोत निर्माण केंद्र में युद्धपोत का उद्घाटन करेंगी। अत्याधुनिक युद्धपोत नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित होगा और नौसेना को सौंपे जाने से पहले इसे व्यापक परीक्षणों से गुजरना होगा। GRSE के एक अधिकारी के अनुसार, पी17ए निर्देशित मिसाइल युद्धपोत हैं। प्रत्येक युद्धपोत की लंबाई 149 मीटर है। इसका वजन लगभग 6,670 टन और गति 28 समुद्री मील है। नौसेना ने 7 स्टील्थ युद्धपोत के निर्माण का ऑर्डर दिया था। इनमें से मझगांव डॉक लिमिटेड (MDL) को 4 और GRSE को 3 युद्धपोत का ऑर्डर दिया गया था।

प्रोजेक्ट 17ए के तहत 3 स्टील्थ युद्धपोत के निर्माण के लिए GRSE से किया गया 19,294 करोड़ रुपये का अनुबंध अब तक का सबसे बड़ा अनुबंध था। GRSE द्वारा निर्मित दूसरे पी17ए स्टील्थ युद्धपोत का उद्घाटन 15 जुलाई, 2022 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। पहले पी17ए युद्धपोत का उद्घाटन दिसंबर, 2020 में तत्कालीन प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत ने किया था।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments