Wednesday, October 29, 2025
HomePush Notificationराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल फाइटर जेट से उड़ान भर रचा इतिहास,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल फाइटर जेट से उड़ान भर रचा इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साबित की थी ताकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से यह ऐतिहासिक उड़ान भरी।

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने आज अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन से वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल जेट से उड़ान भरी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं. इस नाते वो भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की सुप्रीम कमांडर हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइट जेट से यह दूसरी उड़ान थी. इससे पहले सुखोई-3 एमकेआई फाइटर जेट से भी उड़ान भर चुकी हैं. यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी.

राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

राफेल फाइटर जेट से उड़ान भरने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह अंबाला एयरबेस पहुंची, जहां एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया. एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. राष्ट्रपति ने एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण किया और परेड का जायजा लिया.

2020 में राफेल को भारतीय वायुसेना में किया था शामिल

गौरतलब है कि फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित है और सितंबर 2020 में इसे भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था. पहले 5 राफेल विमानों को 17वें स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ में शामिल किया गया था. ये फाइटर जेट 27 जुलाई को फ्रांस से यहां पहुंचे थे. इन विमानों ने ही हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला कर तबाह कर दिया था.

ये भी पढ़ें: The Family Man 3 Release Date: 4 साल बाद श्रीकांत तिवारी की पर्दे पर हो रही वापसी, 2 नए दुश्मनों से भिड़ेंगे मनोज बाजपेयी, जानिए रिलीज डेट

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular