President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान से उड़ान भरकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने आज अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन से वायुसेना के अत्याधुनिक राफेल जेट से उड़ान भरी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर हैं. इस नाते वो भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना तीनों की सुप्रीम कमांडर हैं.
#WATCH हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरेंगी। pic.twitter.com/CE9QSxmG3N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फाइट जेट से यह दूसरी उड़ान थी. इससे पहले सुखोई-3 एमकेआई फाइटर जेट से भी उड़ान भर चुकी हैं. यह उड़ान उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से भरी थी.
#WATCH हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शीघ्र ही अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरेंगी। pic.twitter.com/4nb27FRudH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
राफेल फाइटर जेट से उड़ान भरने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह अंबाला एयरबेस पहुंची, जहां एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया. एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. राष्ट्रपति ने एयरफोर्स स्टेशन का निरीक्षण किया और परेड का जायजा लिया.
#WATCH हरियाणा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल विमान में उड़ान भरी। pic.twitter.com/3J1yCCgUm5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
2020 में राफेल को भारतीय वायुसेना में किया था शामिल
गौरतलब है कि फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा निर्मित है और सितंबर 2020 में इसे भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल किया गया था. पहले 5 राफेल विमानों को 17वें स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरोज’ में शामिल किया गया था. ये फाइटर जेट 27 जुलाई को फ्रांस से यहां पहुंचे थे. इन विमानों ने ही हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला कर तबाह कर दिया था.




