Saturday, April 4, 2026
HomePush Notificationड्यूटी पर निकले पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, SI की मौत से मचा...

ड्यूटी पर निकले पुलिसकर्मी हादसे का शिकार, SI की मौत से मचा हड़कंप

जयपुर। जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे पर आज सुबह करीब 5:30 बजे नांगल बेला के पास भीषण हादसा हुआ। इसमें 55 वर्षीय राजस्थान पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हनुमान मीणा जोकी चकेरी कुंडेरा, सवाई माधोपुर के रहने वाले थे उनकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दो कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पुलिसकर्मियों की कार आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। कार में SI हनुमान मीणा के साथ कजोड़ जाट, रामराज बैरवा और रामनरेश मीणा सवार थे। सभी सपोटरा, करौली थाने में तैनात हैं।

ये सभी पुलिसकर्मी मेरठ से एक धोखाधड़ी के मामले की जांच के बाद वापस दिल्ली होते हुए लौट रहे थे। देर रात करीब 2 बजे दिल्ली के आसपास भोजन करने के बाद वे आगे के लिए रवाना हुए। घायल रामनरेश मीणा ने बताया कि यात्रा के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे तीनों पुलिसकर्मियों को नींद आ गई थी, जबकि SI हनुमान मीणा आगे ड्राइवर के पास बैठे थे। सुबह करीब 5:30 बजे अचानक कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे ट्रेलर में टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज गति में थी और संभवतः ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं, यह भी संभावना जताई जा रही है कि ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से कार टकरा गई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि SI हनुमान मीणा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। और पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सतर्कता और पर्याप्त विश्राम की आवश्यकता को उजागर करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular