Sunday, February 8, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessमलेशिया दौरे पर पीएम मोदी: अनवर इब्राहिम के साथ रक्षा, सुरक्षा और...

मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी: अनवर इब्राहिम के साथ रक्षा, सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी पर व्यापक वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के साथ साथ आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाने पर व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में सेमीकंडक्टर समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

PM Modi Malaysia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के साथ साथ आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाने पर व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत में सेमीकंडक्टर समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कई समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। इन समझौतों के जरिए सेमीकंडक्टर, तकनीक, रक्षा उत्पादन और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलने की संभावना है।

कुआलालंपुर में भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने स्वयं उनका स्वागत किया, जिसे भारत मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा का संकेत माना जा रहा है। वार्ता से पहले रविवार सुबह पुत्रजया में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया।

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच सभ्यतागत, ऐतिहासिक और जन संबंधों पर आधारित घनिष्ठ रिश्ते हैं, जो समय के साथ और मजबूत हुए हैं।

यात्रा से पहले क्या बोले थे पीएम मोदी

मलेशिया रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में निरंतर प्रगति हुई है। उन्होंने कहा था कि उनका लक्ष्य रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को बढ़ाना और नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।

गौरतलब है कि भारत और मलेशिया ने अगस्त 2024 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular