Friday, February 13, 2026
HomePush NotificationBangladesh Election में BNP की प्रचंड जीत पर PM Modi ने तारिक...

Bangladesh Election में BNP की प्रचंड जीत पर PM Modi ने तारिक रहमान को दी बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात

PM Modi Congratulates Tarique Rahman: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक और प्रगतिशील बांग्लादेश के प्रति समर्थन जारी रखेगा और दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे।

PM Modi Congratulates Tarique Rahman: बांग्लादेश में चुनावों में BNP प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है. इस जीत के लिए पीएम मोदी ने BNP नेता तारिक रहमान को बधाई दी हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा.

पीएम मोदी ने जीत की दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में BNP को निर्णायक जीत दिलाने पर मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा. मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.

151 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BNP ने अब तक 151 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर ली है. चुनाव जीतने वाली पार्टी उस अंतरिम प्रशासन की जगह लेगी जिसने अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के सत्ता से हटने के बाद कार्यभार संभाला था. BNP की जीत के साथ ही तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है.

तारिक रहमान ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

करीब 17 वर्ष के आत्मनिर्वासन के बाद पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विजय रैलियां निकालने के बजाय दोपहर में ‘जुमे’ की नमाज के बाद पूरे देश में विशेष दुआएं करने को कहा है. BNP के मीडिया प्रकोष्ठ ने जीत का दावा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी अधिकतर सीट पर जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है.’

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular