Wednesday, April 1, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketPBKS vs GT, IPL 2026: आईपीएल ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस...

PBKS vs GT, IPL 2026: आईपीएल ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगाया मोटा जुर्माना, मैच में इस गलती की मिली सजा

PBKS vs GT,IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के कारण IPL ने उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

PBKS vs GT, IPL 2026: पंजाब किंग्स ने 31 मार्च को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की. इस जीत के बाद पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका लगा है.आईपीएल ने कप्तान श्रेयस अय्यर पर मैच के दौरान धीमी ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख का जुर्माना

IPL ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’

पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के मैच में तेज गेंदबाज वैशाक विजयकुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर 5 विकेट लिए, जिससे पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया. पंजाब ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकवादी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular