Thursday, February 12, 2026
HomeParliament SessionParliament Budget Session 2026: राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में निशिकांत दुबे...

Parliament Budget Session 2026: राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में निशिकांत दुबे ने पेश किया सब्सटेंसिव मोशन, की गई ये मांग

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हंगामे से प्रश्नकाल बाधित हुआ और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। अध्यक्षता कर रहे केपी तेन्नेटी ने सदन स्थगित किया। वहीं निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन पेश किया।

Parliament Budget Session 2026: बजट सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया. सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। कई संसद सदस्य प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में आ गए. लगातार नारेबाजी भी होती रही। लगातार हंगामा होता देख स्पीकर की चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट बाद ही सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. इसके बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी आज राज्यसभा में पहुंचे हैं.

राहुल गांधी के खिलाफ सब्सटेंसिव मोशन पेश

दूसरी तरफ, BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है. निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है. उन्होंने विपक्ष के नेता की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की.

क्या होता है सब्सटेंसिव मोशन

सब्सटेंटिव मोशन एक स्वतंत्र और स्पष्ट प्रस्ताव होता है, जिस पर सदन सीधे चर्चा कर निर्णय ले सकता है। इसमें यह साफ लिखा जाता है कि सदन किसी विषय पर क्या राय या फैसला देना चाहता है। प्रस्ताव पर बहस और मतदान संभव है, और पारित होने की स्थिति में यह सदन की आधिकारिक अभिव्यक्ति मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: Bharat Bandh 2026: श्रमिक संगठनों की देशव्यापी हड़ताल, गोवा में कितना असर, जानें वजह ?

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular