Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के 9वें सीजन में छात्रों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों को अपने जीवन एवं शैक्षणिक कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित की सलाह देते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में डेटा सस्ता होने का मतलब यह नहीं है कि वे इंटरनेट पर समय बर्बाद करें.

‘आधे-अधूरे मन से की गई पढ़ाई जीवन को सफल नहीं बनाती’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षा बोझ नहीं होनी चाहिए और सभी को पूरी लगन से पढ़ना चाहिए क्योंकि आधे-अधूरे मन से की गई पढ़ाई जीवन को सफल नहीं बनाती. उन्होंने यहां अपने आवास पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों के एक समूह से कहा, ‘हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच के भीतर हो लेकिन आसानी से प्राप्त होने वाला न हो. पहले मन को साधो, फिर मन को जोड़ो और फिर जिन विषयों की पढ़ाई करनी है, उन्हें सामने रखो. तब आप हमेशा छात्र को सफल पाएंगे.’
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026
उन्होंने कहा, "…शिक्षा बोझ नहीं होनी चाहिए। हमें इसमें पूरी तरह शामिल होना चाहिए। आधे-अधूरे मन से की गई पढ़ाई जीवन को सफल नहीं बनाती…हमें सिर्फ मार्क्स पर नहीं बल्कि जीवन को… pic.twitter.com/tGeyx0hFn0

गेम खेलने में समय बर्बाद नहीं करने की सलाह
मोदी ने छात्रों को मनोरंजन के लिए गेम खेलने में समय बर्बाद नहीं करने की सलाह दी. उन्होंने कहा, ‘आपकी गेमिंग में रुचि है लेकिन भारत में डेटा सस्ता है तो सिर्फ समय काटने के लिए इसमें लिप्त मत होइए. इसे मनोरंजन के लिए मत करिए. जो लोग पैसे कमाने के लिए गेमिंग में लिप्त होते हैं, उनका ही नुकसान होता है. हमें देश में जुए को बढ़ावा नहीं देना है. मैंने ऑनलाइन जुए के खिलाफ कानून बनाया है.’ प्रधानमंत्री ने कहा कि गेमिंग एक कौशल है क्योंकि इसमें काफी गति होती है और इसका उपयोग सतर्कता परखने तथा आत्म-विकास के लिए किया जा सकता है.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026
उन्होंने कहा, "…अपने पैटर्न पर भरोसा रखें और उसे फॉलो करें, साथ ही आपके पास आने वाले सभी सुझावों को भी ध्यान में रखें…हमारा लक्ष्य हमेशा हमारी पहुंच में होना चाहिए लेकिन… pic.twitter.com/JmbqN9iCjJ

हर किसी का कार्य करने का अपना तरीका या शैली: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हर किसी का कार्य करने का अपना तरीका या शैली होती है. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं. फिर भी, लोग मुझे सलाह देते हैं कि अलग तरीके से काम करो लेकिन हर किसी की अपनी कार्य-शैली होती है. कुछ लोग सुबह बेहतर पढ़ते हैं, कुछ रात में. जो भी आपको सही लगे, उस पर विश्वास करें लेकिन सलाह भी लें और अगर उससे आपको फायदा हो तो ही उसे अपनी जीवनशैली में शामिल करें.’

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026
उन्होंने कहा, "…ज़िंदगी में हर चीज़ में संतुलन होना चाहिए। अगर आप एक तरफ ज़्यादा झुकेंगे, तो आप गिर जाएंगे…लाइफ स्किल्स और प्रोफेशनल स्किल्स दोनों बराबर जरूरी हैं और इन्हें… pic.twitter.com/6mValOwnoB




