Tuesday, March 17, 2026
HomePush NotificationPakistan Airstrike Afghanistan: खरगे बोले- मानवता के खिलाफ बर्बरता, अफगानिस्तान के साथ...

Pakistan Airstrike Afghanistan: खरगे बोले- मानवता के खिलाफ बर्बरता, अफगानिस्तान के साथ खड़ी कांग्रेस, वैश्विक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे ने काबुल में अस्पताल पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ बताया। इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 घायल हुए। कांग्रेस ने अफगानिस्तान के लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए वैश्विक स्तर पर ऐसी बर्बरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Pakistan Airstrike Afghanistan : नई दिल्ली। कांग्रेस ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की मंगलवार को निंदा की और कहा कि इस तरह की बर्बरता को विश्व स्तर पर दृढ़ता से खारिज किया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस अफगानिस्तान के उन परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती है जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, हम काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले के बाद जानमाल की भीषण क्षति से बहुत व्यथित हैं। इसमें लगभग 400 लोग मारे गए।

हम मानवता के खिलाफ ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते है : कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम मानवता के खिलाफ ऐसे कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस तरह की बर्बरता को विश्व स्तर पर दृढ़ता से खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, भारत, अफगानिस्तान के लोगों के साथ लंबे समय से मित्रता और सद्भावना का रिश्ता साझा करता है। इस कठिन क्षण में, हम अपने अफगान पड़ोसियों के साथ सहानुभूति जताते हैं और उनके राष्ट्र के लिए शांति और स्थिरता की कामना करते हैं।

काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तानी हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के सरकारी उप प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने जिस अस्पताल पर हमला किया है वहां नशे के आदी लोगों का इलाज किया जाता था।

अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। हमले में 400 लोग मारे गए हैं, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular