Saturday, April 11, 2026
HomePush Notificationबिजनौर में पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़, दो संदिग्ध...

बिजनौर में पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क का भंडाफोड़, दो संदिग्ध गिरफ्तार, एटीएस ने शुरू की जांच

बिजनौर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क से संपर्क और सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में उवैद मलिक और जलाल हैदर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि दोनों का संपर्क दुबई, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका में बैठे हैंडलर्स से था।

Pakistan-linked Network in India : बिजनौर। दुबई में बैठे पाकिस्तानी आका के संपर्क में होने के आरोप में बिजनौर से गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह हैंडलर सोशल मीडिया के माध्यम से देश के भीतर नेटवर्क को विस्तार दे रहा है। नजीबाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने शनिवार को कहा कि 23 नवंबर को वायरल हुए एक इंस्टाग्राम वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने बिजनौर में उवैद मलिक और जलाल हैदर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस वीडियो में आकिब नामक व्यक्ति एक एके-47 राइफल और एक हैंड ग्रेनेड दिखाते नजर आ रहा है। इस वीडियो की जांच से पता चला कि उवैद और जलाल ने सोशल मीडिया के जरिए सऊदी अरब में रहने वाले आकिब और दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले मैजुल के साथ संपर्क स्थापित किया था।

एके47 और ग्रेनेड दिखाकर युवाओं को भड़काने के आरोप

चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों (उवैद और जलाल) तीन साल पहले सूरत में काम करने के दौरान उनके (अकीब और मैजुल) संपर्क में आए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि आकिब इंस्टाग्राम पर कट्टरपंथी और भड़काऊ विचार प्रसारित करता था। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की बात कही और दूसरों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और वाहनों में आग लगाने के लिए उकसाया। उन्होंने बताया कि आकिब भविष्य में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए देश के भीतर भारत विरोधी नेटवर्क स्थापित करने की बात करता था।

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को, दुबई में स्थित पाकिस्तान से जुड़े हैंडलर के संपर्क में रहने के आरोप में दो लोगों को बिजनौर जिले में गिरफ्तार किया गया था। चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कहा था कि उवैद मलिक और जलाल हैदर को वर्तमान में दुबई में रह रहे मेरठ निवासी आकिब के साथ उनके कथित संबंधों के इनपुट के बाद गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आकिब इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आने के बाद सुर्खियों में आया था, जिसमें कथित तौर पर उसे एके-47 राइफल और विस्फोटक प्रदर्शित करते दिखाया गया था।

पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार लोगों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि आकिब युवाओं को हिंदुओं के खिलाफ भड़काता था और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता था। पुलिस ने कहा कि ताजा घटनाक्रम से अब आकिब के संदिग्ध संबंधों का पता चला है और जांच आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को सौंप दी गई है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular