Pakistan Airstrike On Afghanistan: पाकिस्तान ने सोमवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर हवाई हमला किया है. अस्पताल में मादक पदार्थों के आदी लोगों का इलाज चल रहा था. तालिबान का दावा है कि इन हमलों में 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं. हालांकि पाकिस्तान इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि हम केवल सैन्य और आतंकवादी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं.
The Pakistani military regime bombed a drug rehabilitation hospital in Kabul, martyring 400 & injuring 250+. Targeting civilians won’t break Afghanistan.
— برهان الدین | Burhan uddin (@burhan_uddin_0) March 17, 2026
These crimes are exposed, will be remembered & avenged. pic.twitter.com/2uQu2IkSUS
हमलें में 400 से ज्यादा लोगों की मौत
इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने बताया कि पिछली रात पाकिस्तान की सेना की ओर से काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि इस हमले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 400 हो गई है, जबकि करीब 250 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट
उप-प्रवक्ता हमदुल्ला फ़ितरत ने आगे कहा कि यह 2,000 बिस्तरों वाला अस्पताल नशा मुक्ति उपचार केंद्र है. हमले के कारण अस्पताल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है. बचाव दल घटनास्थल पर आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने का काम कर रहे हैं.
यह हमला उस समय हुआ जब कुछ घंटों पहले अफगान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में 4 लोग मारे गए. पड़ोसी देशों के बीच वर्षों में सबसे घातक लड़ाई तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है.
तालिबान ने हमले की कड़ी निंदा की
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पर कहा कि यह अफगानिस्तान की सीमा का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि मारे गए और घायल हुए लोगों में से अधिकतर वे थे जिनका मादक पदार्थ की लत छुड़ाने का इलाज किया जा रहा था. हम इस अपराध की कड़ी निंदा करते हैं और ऐसे कृत्य को सभी स्वीकृत सिंद्धांतों के खिलाफ और मानवता के खिलाफ अपराध मानते हैं.




