Monday, March 16, 2026
Homeजेआईजे स्पेशलWord of the Year : रिज शब्द साल-2023 में बना रहा सबसे...

Word of the Year : रिज शब्द साल-2023 में बना रहा सबसे चर्चा में, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 200 करोड़ शब्दों में से किया चयन, 7 और शब्द भी नए जुड़े

नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने सोमवार को बोलचाल के शब्द ‘रिज’ को साल 2023 का शब्द घोषित किया। यह शब्द शैली, सौंदर्य, आकर्षण या रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता को संदर्भित करता है। यह शब्द ओयूपी के विशेषज्ञों द्वारा तैयार आठ शब्दों की एक संक्षिप्त सूची से चुना गया। विशेषज्ञों ने इन शब्दों को 19 अरब उन शब्दों के संग्रह की जांच करने के बाद चुना, जिनके उपयोग में वृद्धि देखी गई है या जो हाल ही में भाषा में जोड़ी गई हैं। व्युत्पत्तिशास्त्र के अनुसार, यह शब्द ‘करिज्मा’ शब्द का संक्षिप्त रूप माना जाता है, जो शब्द के मध्य भाग से लिया गया है, जो एक असामान्य शब्द निर्माण परिपाटी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इन आठ शब्दों का चयन 2200 करोड़ शब्दों के एनालिसिस के आधार पर किया गया है। ये शब्द उन सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं जो साल 2023 में हुए। वहीं, साल 2022 में ऑक्सफोर्ड ने गॉबलिन मोड को वर्ड ऑफ द इयर चुना था।

इस साल शॉर्टलिस्ट किए गए अन्य शब्द ‘सिचुएशनशिप’, ‘स्विफ्टी’, ‘बेज फ्लैग’, ‘डी-इन्फ्लुएंसिंग’, ‘पैरासोशल’, ‘हीटडोम’ और ‘प्रॉम्प्ट’ हैं। ‘स्विफ्टी’ गायिका टेलर स्विफ्ट की उत्साही प्रशंसक है; प्रॉम्प्ट एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यक्रम या एल्गोरिदम को दिए गए निर्देश को संदर्भित करता है और सिचुएशनशिप ऐसे रोमांटिक या यौन संबंध को संदर्भित करता है, जिसे औपचारिक या स्थापित नहीं माना जाता है।

‘डी-इंफ्लुएंसिंग’ – लोगों को विशेष उत्पाद खरीदने से हतोत्साहित करने, या लोगों को भौतिक वस्तुओं के उपभोग को कम करने के लिए प्रोत्साहित करने को इंगित करता है। प्रकाशक ने एक बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के भाषा विशेषज्ञों द्वारा चुना गया शब्द ‘रिज’ इस बात का दिलचस्प उदाहरण है कि व्यापक रूप से इस्तेमाल किये जाने से पहले कैसे भाषा बनाई जा सकती है,कैसे उसे आकार दिया जा सकता है और समुदायों के भीतर साझा किया जा सकता है।

ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेज के अध्यक्ष कैस्पर ग्राथवोहल ने कहा, ‘‘रिज एक बोलचाल का शब्द है, जिसे शैली, सौंदर्य या आकर्षण या एक रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता के रूप में परिभाषित किया गया है। व्युत्पत्तिशास्त्र के अनुसार, यह शब्द ‘करिज्मा’ शब्द का संक्षिप्त रूप माना जाता है, जो कि मध्य भाग से लिया गया है। यह शब्द, एक असामान्य शब्द निर्माण की परिपाटी है। इस शब्द निर्माण परिपाटी के अन्य उदाहरणों में फ्रिज (रेफ्रिजरेटर से) और फ्लू (इन्फ्लूएंजा से) शामिल हैं।’’

टॉम हॉलैंड के इंटरव्यू के बाद वायरल हुआ रिज

इस साल हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में रिज शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से रिज वायरल हो गया। रिज का मतलब रोमांटिक अपील है। इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के स्टाइल, चार्म और अट्रैक्टिवेनेस को बताने के लिए किया जाता है।

शॉर्ट लिस्ट हुए बाकी शब्दों का मतलब जानिए…

सिचुएशनशिप (Situationship) : यह शब्द ऐसे प्रेम संबंध को बताने के लिए गढ़ा गया था जो औपचारिक न हो। यानी पार्टनर्स के बीच शारीरिक संबंध हो पर इस रिश्ते को ऑफिशियली कोई नाम न दिया गया हो।

बीज फ्लैग (Beige Flag) : यह शब्द किसी शख्स की बोरिंग पर्सनैलिटी की तरफ इशारा करता है।

डी-इंफ्लुएंसिंग (De-influencing) : इसका मतलब है- सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोई विशेष प्रोडक्ट खरीदने के लिए हतोत्साहित करना या इसका इस्तेमाल कम करने के लिए प्रोत्साहित करना।

स्विफ्टी (Swiftie) : यह शब्द आज के जमाने में सिंगर टेलर स्विफ्ट की बढ़ती लोकप्रियता बताने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

हीट डोम (heat dome) : यह ज्यादा दबाव वाली मौसम प्रणाली को दर्शाता है जो गर्म हवा को कैद करती है।

पैरासोशल (Parasocial) : मीडिया सेलेब्रिटी को लेकर उनके फैंस की ओर से महसूस की जाने वाले एकतरफा आकर्षण को पैरासोशल कहा जाता है।

प्रॉम्प्ट (Prompt) : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्राम या ऐल्गोरिद्म को दिया जाने वाला इंस्ट्रक्शन।

1884 में पहली बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पब्लिश हुई

1 फरवरी 1884 को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार पब्लिश हुई थी। इसे बनाने की शुरुआत 1857 से ही हो गई थी। उस समय लंदन के फिलोलॉजिकल सोसाइटी के लोगों ने व्यवस्थित रूप से इंग्लिश की डिक्शनरी तैयार करने पर विचार किया था। इसमें 11वीं शताब्दी से 18वीं शताब्दी में प्रचलित एंग्लो-सेक्सन शब्दों को शामिल किया गया। उस वक्त इसे 4 वॉल्यूम में तैयार किया गया। इसमें 6,400 ज्यादा शब्द शामिल किए गए थे। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को तैयार करने में हजारों लोगों का योगदान रहा, लेकिन सर जेम्स ऑगस्टस हेनरी मरे और डॉ. विलियम चेस्टर माइनर इनमें सबसे प्रमुख रहे हैं। हेनरी मरे जहां डिक्शनरी के लेखक थे, वहीं अमेरिकी सर्जन डॉ. विलियम चेस्टर माइनर ने अकेले ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को 10,000 से ज्यादा शब्द दिए।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular