Saturday, September 20, 2025
HomePush Notificationसबरीमला के विकास पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे:...

सबरीमला के विकास पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे: पिनराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 'ग्लोबल अयप्पा संगम' में घोषणा की कि सबरीमला तीर्थयात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इन परियोजनाओं में पंबा और अयप्पा मंदिर तक के पैदल मार्ग का विकास शामिल है। कार्यक्रम में 15 देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे, जिसमें तमिलनाडु से 1,000 श्रद्धालु होंगे।

पथनमथिट्टा (केरल)। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को ‘ग्लोबल अयप्पा संगम’ में घोषणा की कि भगवान अयप्पा मंदिर तीर्थयात्रा को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से सबरीमला क्षेत्र में 1000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं पर काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सन्निधानम, पंबा और अयप्पा मंदिर तक जाने वाले पैदल मार्ग के विकास पर विभिन्न चरणों में कुल 1033.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये सभी परियोजनाएं 2039 तक पूरी होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विजयन ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार के वास्ते 2025 से 2030 के बीच 300 करोड़ रूपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम का कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विरोध किया है। विजयन ने कार्यक्रम के विरोध करने वालों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वयं को श्रद्धालु के तौर पर पेश कर रहे कुछ लोग इस आयोजन को रोकने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए उच्चतम न्यायालय तक पहुंच गए थे।
उन्होंने कहा, लेकिन शीर्ष अदालत ने ऐसे प्रयासों पर रोक लगा दी।

‘त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड’ (टीडीबी) के अध्यक्ष पी.एस. प्रशांत के अनुसार, इस कार्यक्रम में 15 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु भी इसमें शामिल होंगे, जिनमें तमिलनाडु से लगभग 1,000 श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा दल आएगा। यह कार्यक्रम बोर्ड की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular