Sunday, February 8, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketNZ vs AFG, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5...

NZ vs AFG, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से दी मात, टिम सीफर्ट ने खेली तेजतरार्र पारी

NZ vs AFG, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को ICC T20 World Cup 2026 में 5 विकेट से हराया। टिम सीफर्ट ने 65 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स के साथ साझेदारी से टीम ने 183 रन का लक्ष्य हासिल किया।

NZ vs AFG, T20 World Cup 2026: टिम सीफर्ट के तेजतर्रार अर्धशतक से न्यूजीलैंड ने ICC T20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में रविवार को यहां अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. अफगानिस्तान के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर सीफर्ट की 42 गेंद में 3 छक्कों और 7 चौकों से 65 रन की पारी की बदौलत 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. सीफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 74 रन की साझेदारी भी की जिससे न्यूजीलैंड की टीम दूसरे ओवर में 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद वापसी करने में सफल रही।

गुलबदिन नायब और सेदिकुल्लाह की पारी की बदौलत बनाए 182 रन

अफगानिस्तान ने अनुभवी गुलबदिन नायब (63 रन, 35 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के शानदार अर्धशतक और सेदिकुल्लाह अटल (29 रन, 24 गेंद) के बीच उनकी तीसरे विकेट की 51 गेंद में 79 रन की साझेदारी से 6 विकेट पर 182 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

मुजीब उर रहमान ने दिए लगातार 2 झटके

लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड को स्पिनर मुजीब उर रहमान (31 रन पर 2 विकेट) ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (01) और रचिन रविंद्र (00) को लगातार गेंदों पर बोल्ड करके दोहरा झटका दिया. सीफर्ट ने इसके बाद फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को संभाला. उन्होंने ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी की गेंद पर छक्के के साथ 39 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. फिलिप्स ने अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को निशाना बनाते हुए उनकी लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा.

राशिद ने फिलिप्स को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा जबकि नवी ने सीफर्ट को अजमतुल्लाह उमरजई के हाथों कैच कराके अफगानिस्तान को वापसी दिलाने की कोशिश की. मार्क चैपमैन (28), डेरिल मिचेल (नाबाद 25) और कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 17) ने हालांकि न्यूजीलैंड की जीत सुनिश्चित की.

ये भी पढ़ें: PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में पीएम मोदी की दो टूक, ‘आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular