Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationNamo Bharat Meerut Metro: अब दिल्ली से मेरठ का सफल हुआ आसान,...

Namo Bharat Meerut Metro: अब दिल्ली से मेरठ का सफल हुआ आसान, पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित किया। 180 किमी/घंटा रफ्तार वाली यह देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली है, जिससे साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ की दिल्ली से कनेक्टिविटी बढ़ेंगी।

Namo Bharat Meerut Metro: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्‍य मंत्री एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में मेरठ मेट्रो एवं नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो रेल से भ्रमण किया.

दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ नमो भारत गलियारे को राष्ट्र को समर्पित किया. उन्होंने भारत के ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम’ (RRTS) के शेष खंडों का भी उद्घाटन किया. इनमें दिल्ली में सराय काले खान और न्यू अशोक नगर के बीच का 5 किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ (दक्षिण) और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का खंड भी शामिल है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ नमो भारत देश की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है. नमो भारत से साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरी केंद्र दिल्ली से अधिक तेजी से जुड़ पाएंगे.

सराय काले खान कॉरिडोर का पहला स्टेशन

कॉरिडोर का पहला स्टेशन सराय काले खान, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशन में से एक है. रणनीतिक रूप से अहम यह स्टेशन ‘मल्टी-मॉडल हब’ है जो हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड को जोड़ता है। जिन तीन अन्य स्टेशन-नमो भारत स्टेशन शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम- की शुरुआत की जा रही है, वे मेरठ में हैं.

मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ दक्षिण और मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा का भी उद्घाटन किया जो नमो भारत के ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होगी. यह देश में अपनी तरह की पहली पहल है. मेरठ मेट्रो भारत की सबसे तेज मेट्रो प्रणाली होगी, जिसकी अधिकतम परिचालन गति लगभग 120 किमी प्रति घंटा होगी।

एक ही बुनियादी ढांचे पर नमो भारत और मेरठ मेट्रो का यह निर्बाध एकीकरण, तेज रफ्तार वाली अंतर-शहरी यात्रा और शहर के भीतर सुगम आवागमन के लिए मददगार साबित होगा तथा भारत में एकीकृत शहरी एवं क्षेत्रीय परिवहन के लिए एक मिसाल कायम करेगा. इससे सड़क यातायात में भीड़ कम होगी और वाहनों से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में खासी कमी आएगी. इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Swami Avimukteshwarananda FIR: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, जानें एफआईआर में क्या-क्या

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular