Wednesday, October 8, 2025
HomeBiharBihar Assembly Election 2025 : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नीतीश कुमार...

Bihar Assembly Election 2025 : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- नीतीश कुमार ही होंगे एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा

Bihar Assembly Election 2025 : पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री पद के चेहरा होंगे। उन्होंने राजग के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर किसी तरह के मतभेद की बात को खारिज करते हुए कहा कि इस पर बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम फार्मूला तय कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद के लिए राजग का चेहरा नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए राजग का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। राजग के भीतर सबकुछ ठीक है… विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है और अंतिम फार्मूला जल्द ही तय कर लिया जाएगा… जिसकी जानकारी आप सबको समय पर मिल जाएगी। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन एक “विभाजित घराना” बन चुका है।

सिंह ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं, महागठबंधन के नहीं। अब कांग्रेस नेतृत्व के इस बयान के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चिंतित और भयभीत हैं… महागठबंधन का नेतृत्व अभी तक तय नहीं हुआ है। मैं इतना ही कहूंगा कि राजग की नीति, नेतृत्व और नीयत तीनों स्पष्ट हैं और इसमें कोई असंतोष नहीं है।गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

EC ने बिहार में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा

निर्वाचन आयोग सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बिहार चुनाव दो चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग आज बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा रहा है। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। मतदान केंद्र पर इस बार 1200 मतदाता रहेंगे। 7.2 करोड़ मतदाता हैं। 14 लाख पहली बार वोट डालेंगे। 40 सीट आरक्षित हैं।

बिहार में 14,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं, राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में नई व्यवस्था के तहत मतदाता मतदान कक्ष के ठीक बाहर अपने मोबाइल फोन जमा करा सकते हैं और मतदान करने के बाद वापस ले सकते हैं। राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके क्योंकि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular