Wednesday, July 3, 2024
HomeBiharPM Modi Bihar Visit : PM Modi ने राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय...

PM Modi Bihar Visit : PM Modi ने राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का किया उद्घाटन,CM नीतीश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

राजगीर, (बिहार) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया.विश्वविद्यालय का नया परिसर विश्व धरोहर स्थल प्राचीन ‘‘नालंदा महाविहार’’ स्थल के करीब है.इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

पीएम मोदी ने किया नालंदा महाविहार का भ्रमण

नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने राजगीर में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल ‘‘नालंदा महाविहार’’ का भ्रमण और अवलोकन किया.नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं शताब्दी में हुई थी जिसने दुनिया भर से छात्रों को आकर्षित किया.

नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास

विशेषज्ञों के अनुसार 12वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट किए जाने से पहले यह प्राचीन विश्वविद्यालय 800 वर्षों तक फलता-फूलता रहा.नए विश्वविद्यालय ने 2014 में 14 छात्रों के साथ एक अस्थायी स्थान पर काम करना शुरू किया.विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य 2017 में शुरू हुआ.

विश्वविद्यालय में भारत के अलावा 17 देशों की भागीदारी

इस विश्वविद्यालय में भारत के अलावा 17 अन्य देशों ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, दारुस्सलाम, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, लाओस, मॉरीशस, म्यांमा, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, वियतनाम और थाईलैंड की भागीदारी है.इन देशों ने विश्वविद्यालय के समर्थन में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments