Sunday, March 1, 2026
HomePush NotificationNagpur Factory Blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट,...

Nagpur Factory Blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, 17 लोगों की मौत, 18 घायल

Nagpur जिले के कटोल तहसील स्थित SBL Energy Limited फैक्ट्री में डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 17 लोगों की मौत और 18 गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार सुबह कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. विस्फोटक फैक्ट्री में धमाके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है साथ ही मुआवजे का ऐलान भी किया है.

डेटोनेटर पैकिंग इकाई में विस्फोट

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी ‘SBL एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुआ. एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग इकाई में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई. बचाव अभियान जारी है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे.

विस्फोटक फैक्ट्री हादसे पर CM फडणवीस ने जताया दुख

महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने विस्फोटक फैक्ट्री हादसे पर दुख जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘NDRF और SDRF की टीमें भी मौके पर हैं. 17 लोगों की जान चली गई है. मैं मृतकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं. इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है. इस घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.’

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर जिले के राउलगांव में एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगी’

ये भी पढ़ें: Indo European कपल ने सवाई माधोपुर में रचाई शादी, हिंदू वैदिक रीति रिवाजों से लिए सात फेरे

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular