Wednesday, March 11, 2026
HomePush Notificationएक महिला पर 2 पतियों का दावा, शकीला शब्बीर के साथ ही...

एक महिला पर 2 पतियों का दावा, शकीला शब्बीर के साथ ही रहेगी, हाईकोर्ट ने जितेंद्र से कहा-याचिका वापस लो

Rajasthan High Court की जोधपुर पीठ में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जितेंद्र सिंह को याचिका वापस लेने के निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि Shakeela Akhtar शादी के दस्तावेजों के आधार पर Shabbir Ahmad Khan के साथ रहना चाहती है। इसके चलते जितेंद्र सिंह की याचिका को आगे बढ़ाने का आधार नहीं बनता।

शकीला अख्तर के ‘वर’ का रास्ता अब साफ हो गया है। मंगलवार को जोधपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बरड़वा थाना इलाके के जितेंद्र सिंह से याचिका वापस लेने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि शकीला अख्तर की पत्नी होने का एक दावा श्रीनगर हाईकोर्ट में शब्बीर अहमद खान ने किया था। शकीला दो राज्यों की पुलिस और हाईकोर्ट के बीच में फंसी हुई थी। बरड़वा थाना पुलिस को शकीला को तलाशने के आदेश थे तो जम्मू पुलिस को उसकी जान-माल की सुरक्षा के निर्देश दिए जा चुके थे।

बरड़वा थाना अधिकारी ने कोर्ट को दी ये जानकारी

मंगलवार को बरड़वा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पालावत की ओर से कोर्ट में जानकारी पेश की गई। इसमें कहा गया कि शकीला पर जहां शब्बीर अहमद खान ने निकाह के दस्तावेज लगाए हैं जबकि जितेंद्र सिंह ने लिव इन की बात कही। इस पर न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे में जितेंद्र सिंह को अपनी याचिका वापस ले लेनी चाहिए क्यों कि वो शादीशुदा होने के बाद शब्बीर अहमद के साथ ही रहना चाहती है। इसका जितेंद्र सिंह के वकील ने विरोध जताया पर उसकी दलीलें खारिज कर दी गई। सीआई महेंद्र सिंह पालावत ने बताया कि जितेंद्र याचिका वापस ले लेगा तो मामला खत्म हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला

शकीला अख्तर अनंतनाग के डूरू थाना इलाके की रहने वाली है। इससे शादी करने वाले शब्बीर अहमद खान के साथ होने का दावा श्रीनगर हाईकोर्ट में पेश
हुआ। इसके मुताबिक इनका निकाह 12 जून 2024 को होना बताया। इधर, डीडवाना-कुचामन जिले के बरड़वा थाना इलाके में सुदरासन के रहने वाले जितेंद्र
सिंह ने ऐसे ही दस्तावेज जोधपुर हाईकोर्ट में दाखिल कर शकीला अख्तर से पंजाब के फिरोजपुर शहर में 16 फरवरी 2025 को शादी करने का दावा किया। जितेंद्र सिंह और शब्बीर ने अलग-अलग हाईकोर्ट में दावे किए, इस पर अलग-अलग आदेश से बरड़वा थाना पुलिस चक्कर में आ गई। अब जाकर मामला निस्तारित होता दिख रहा है।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular