Rajasthan News: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा मामला अब राजस्थान के श्रीगंगानगर में सामने आया है। यहां एक महिला ने शादी के 3 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है. और मामले की जांच शुरू कर दी है.
एसपी ने किया पूरे हत्याकांड का खुलासा
पुलिस अधीक्षक अमृता दूहन ने बताया कि 31 जनवरी को एक परिवादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उसके भतीजे की रात के समय सड़क पर चलते हुए किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। पुलिस ने इस आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान घटनास्थल और परिस्थितियों को देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा. इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर गहन जांच की गई। जांच में सामने आया कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी। मृतक की पत्नी अंजू ने ही पूरी साजिश रची थी.
अंजू ने प्रेमी संजू के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान
एसपी अमृता दूहन के अनुसार, 3 महीने पहले ही आशीष और अंजू की शादी हुई थी, लेकिन अंजू इस विवाह से खुश नहीं थी। शादी से पहले और बाद में भी उसका संपर्क संजू नाम के युवक से बना हुआ था। दोनों ने मिलकर आशीष की हत्या की योजना बनाई.
#WATCH श्री गंगानगर, राजस्थान: SP अमृता दूहन ने कहा, "31 जनवरी को एक परिवादी ने हमारे थाने में एक प्रकरण दर्ज कराया था जिसमें बताया गया था कि उसके भतीजे की रात को रोड पर जाते हुए किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। हमने FIR दर्ज की…मौके पर जब जांच की… pic.twitter.com/LipkS3GICK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2026
योजना के तहत अंजू ने आशीष के साथ शाम के समय सड़क पर घूमना शुरू किया. 31 जनवरी को वह उसे एक सुनसान इलाके में टहलने के बहाने ले गई। जहां पहले से घात लगाए बैठे संजू और उसके 2 दोस्तों ने मौके पर आशीष पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
अंजली के चाचा ने की भतीजी को फांसी देने की मांग
अंजली के चाचा ने सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। अंजली के चाचा रवि कुमार ने कहा कि इस घटना के कारण एक पूरा परिवार खत्म हो गया. हमें इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि अंजली ऐसा कुछ कर देगी. उन्होंने भतीजी समेत इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है.




