Tuesday, March 31, 2026
HomePush NotificationPink City Press Club election result : पिंकसिटी प्रेस क्लब के मुकेश...

Pink City Press Club election result : पिंकसिटी प्रेस क्लब के मुकेश मीणा चौथी बार चुने गए अध्यक्ष, महासचिव पद पर जखड़ी ने भी मारी बाजी

पिंक सिटी प्रेस क्लब के चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चार प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में मुकेश मीणा ने 52 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 369 वोट मिले और इसी के साथ वे चौथी बार क्लब के अध्यक्ष चुने गए। उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Pink City Press Club election result : जयपुर। मंगलवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब के घोषित चुनाव परिणामों में अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें मुकेश कुमार मीणा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 52 वोटों के अंतर से चुनाव अपने नाम कर लिया। मीणा को कुल 369 वोट मिले और इसी के साथ वह चौथी बार पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष चुने गए हैं। उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

महासचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे, 38 वोटों से राजकुमार शर्मा (जखड़ी) विजय हुए। इन्हें कुल 430 वोट मिले। वहीं डॉ. मोनिका शर्मा उपाध्यक्ष बनी। नमोनारायण अवस्थी कोषाध्यक्ष बने।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मुकेश मीणा को 369, रोहित कुमार सोनी को 317, रूपेश टिंकर को 194 और अभय जोशी को 127 मत मिले है। महासचिव पद पर राजकुमार शर्मा जकड़ी को 430, रामेन्द्र सोलंकी को 392, परमेश्वर प्रसाद शर्मा को 112 एवं अभय सिंह को 42 मत मिले है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर डॉ. मोनिका शर्मा और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत निर्वाचित घोषित किए गए है। इस पद पर डॉ. मोनिका शर्मा को 416 और पुष्पेन्द्र सिंह राजावत को 399 मत मिले है। उन्होनें बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर नमोनारायण अवस्थी ने 447 मत प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इस पद पर अनिल त्रिवेदी को 365, और शालिनी श्रीवास्तव को 166 मत मिले है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शेखावत ने बताया कि कार्यकारिणी के दस पदों पर अनिता शर्मा, मतीष पारीक, निखलेश शर्मा, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, महन्त संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर, धूलीलाल मीणा (डीसी) निर्वाचित घोषित किए गए है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular