MPESB Police Vacancy 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस में ASI (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन के इच्छुक एंव योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
MPESB Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तिथि
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय की गई है. जबकि प्रारंभिक परीक्षा 24 मार्च होगी. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट से पहले जरूर आवेदन कर दें.
MPESB Recruitment 2026: पदों का विवरण
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के इस भर्ती अभियान के माध्यम से एमपी पुलिस विभाग में 89 टेक्निकल पदों पर नियुक्ति की जाएगी. पदों से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें.
MPESB Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
मध्यप्रदेश पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने वालों के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है. साथ ही PCM के साथ 12वीं पास की हो और साथ ही उनके पास कोई मान्यता प्राप्त कंप्यूटर कोर्स या डिप्लोमा भी हो.
MPESB Recruitment 2026: कैसे होगा चयन
मध्य प्रदेश पुलिस में होने वाली इस भर्ती में चयन लिखित एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिएफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.




