Thursday, April 9, 2026
HomePush Notificationमोहम्मद इस्लामी का बड़ा दावा, यूरेनियम संवर्धन अधिकार ईरान की रक्षा के...

मोहम्मद इस्लामी का बड़ा दावा, यूरेनियम संवर्धन अधिकार ईरान की रक्षा के लिए जरूरी, अमेरिका से वार्ता पर स्पष्ट रुख

दुबई। ईरान की परमाणु एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी (Mohammad Eslami) ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरेनियम संवर्धन के तेहरान के अधिकार की रक्षा करना अमेरिका के साथ किसी भी युद्धविराम वार्ता के लिए “आवश्यक” है। ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने ये टिप्पणियां दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की स्मृति में तेहरान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कीं। इस्लामी ने कहा, यह उन आवश्यक चीजों में से एक है जिनके बारे में कोई बात नहीं करता। उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान की स्थायी युद्धविराम की 10 सूत्री योजना के एक हिस्से के रूप में (यूरेनियम) संवर्धन को स्वीकार करने से इनकार करने का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की। अमेरिका और ईरान के बीच इस सप्ताहांत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता होने वाली है।

ईरान के यूरेनियम का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा : ट्रंप

ईरान के मौजूदा समझौते के तहत, इस युद्ध में अमेरिका के कई उद्देश्य अभी भी अनिश्चितता के घेरे में हैं। ईरान के संवर्धित यूरेनियम का क्या होगा, जो उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम की नींव है, इस बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा ईरान का अभी भी लेबनान में हिज्बुल्लाह और यमन में हूथी विद्रोहियों जैसे क्षेत्रीय गुटों पर प्रभाव बना हुआ है।

लड़ाई खत्म करने की अपनी शर्तों को लेकर ट्रंप का रुख एक जैसा नहीं रहा है। वे अक्सर अपनी कड़ी मांगों से पीछे हटते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा यही कहा कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करना ही इस युद्ध में शामिल होने का मु्ख्य उद्देश्य था। समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के यूरेनियम का “पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा, वरना मैं यह समझौता नहीं करता।

जानिए ईरान के पास कितना यूरेनियम है ?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय ईरान के पास लगभग 440 किलोग्राम यूरेनियम है, जिसे 60 फीसदी कर संवर्धित किया जा चुका है। यह वह स्तर है, जिसके बाद परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी 90 प्रतिशत के लक्ष्य तक पहुंचना बहुत तेज हो जाता है। ईरान के पास जितनी मात्रा में यूरेनियम है, वह सैद्धांतिक रूप से 10 से ज्यादा परमाणु हथियार बनाने के लिए काफी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular