Monday, February 23, 2026
HomePush NotificationMohali Bomb Threat: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, फोर्टिस अस्पताल...

Mohali Bomb Threat: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र, सीएम भगवंत मान का यहीं चल रहा इलाज

Mohali Bomb Threat: पंजाब के मोहाली में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें Fortis Hospital Mohali का भी जिक्र था, जहां Bhagwant Mann का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू किया।

Mohali Bomb Threat: पंजाब में मोहाली के कुछ विद्यालयों को मंगलवार को बम विस्फोट की धमकी मिली है. धमकी भरे ईमेल में फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र किया गया है. इसी अस्पताल में पंजाब के सीएम भगवंत मान का इलाज चल रहा है. धमकी के बाद पंजाब पुलिस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

मोहाली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘ स्कूलों को दी गई बम विस्फोट की धमकी में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र है जहां हमने जांच की। गैर जरूरी सेवाएं रोक दी गईं लेकिन जरूरी सेवाएं जारी रहीं. बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग स्क्वॉड, एंबुलेंस और भारी पुलिस बल को स्कूलों व अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है।

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से धमकी

जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों को दोपहर 1:11 पर बम से उड़ा दिया जाएगा. हालांकि जांच में पुलिस को अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है.

छुट्टी मिलने के बाद दोबारा कराया भर्ती

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में मुख्यमंत्री भगवंत मान के भर्ती होने के मद्देनजर अस्पताल के भीतर और आसपास सुरक्षा पहले ही कड़ी है. मुख्यमंत्री मान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार शाम दोबारा भर्ती कराया गया. सूत्रों ने बताया कि मान को थकावट महसूस होने पर फिर से भर्ती कराया गया.

पहले भी कई बार मिल चुकी धमकी

गौरतलब है कि बुधवार को भी मोहाली के 16 निजी विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे जिसके बाद वहां से लोगों को बाहर निकाला गया था और पुलिस ने परिसरों की गहन तलाशी ली थी. हालांकि, किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. इससे पहले चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के विद्यालयों को भी इसी प्रकार की धमकियां मिली थीं। हालांकि ये सभी धमकियां फर्जी निकलीं।

ये भी पढ़ें: PM Modi Emmanuel Macron Meeting: पीएम मोदी की आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात, मीटिंग से पहले PM Modi ने कही बड़ी बात

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular