Friday, February 13, 2026
HomeParliament SessionKiren Rijiju On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी...

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: ‘राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार’, बोले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू , बताई ये वजह

किरेन रिजिजू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के खिलाफ असंसदीय भाषा के मामले में सरकार राहुल गांधी पर अलग से प्रस्ताव नहीं लाएगी। क्योंकि एक सांसद पहले ही नोटिस दे चुका है। अब इस मामले पर लोकसभा अध्यक्ष से सलाह लेकर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव लाने की योजना छोड़ दी है क्योंकि भाजपा के एक सांसद ने इसी मुद्दे पर कांग्रेस नेता के खिलाफ एक ‘विशिष्ट प्रस्ताव’ शुरू करने के लिए नोटिस दिया है.

रिजिजू ने कही ये बात

रीजीजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बारे में लोकसभा अध्यक्ष से सलाह ली जाएगी कि इस मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए, आचार समिति को भेजा जाए या सीधे लोकसभा में लाया जाए. उन्होंने कहा, ‘अभी यह तय नहीं हुआ है.’ उन्होंने कहा कि चूंकि एक सदस्य ने निजी तौर पर प्रस्ताव के लिए पहले ही नोटिस दे दिया है, इसलिए सरकार अपना प्रस्ताव पेश करने से बचेगी.

निशिकांत दुबे ने सब्सटेंसिव मोशन पेश किया था

 बता दें कि गुरुवार को BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया था. और कहा था कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘विशिष्ट प्रस्ताव’ लाने के लिए एक नोटिस दिया है. उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष विदेश जाते हैं और भारत विरोधी तत्वों के साथ सांठगांठ करते हैं.’

क्या होता है सब्सटेंसिव मोशन

सब्सटेंटिव मोशन एक स्वतंत्र और स्पष्ट प्रस्ताव होता है, जिस पर सदन सीधे चर्चा कर निर्णय ले सकता है। इसमें यह साफ लिखा जाता है कि सदन किसी विषय पर क्या राय या फैसला देना चाहता है। प्रस्ताव पर बहस और मतदान संभव है, और पारित होने की स्थिति में यह सदन की आधिकारिक अभिव्यक्ति मानी जाती है।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट



Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular