Thursday, October 3, 2024
HomeNational NewsMizoram Stone Quarry Collapse : मिजोरम में बारिश का कहर,पत्थर की खदान...

Mizoram Stone Quarry Collapse : मिजोरम में बारिश का कहर,पत्थर की खदान ढहने से 10 लोगों की मौत और कई लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,जानें ताजा अपडेट

आइजोल, मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए.पुलिस के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के बीच इलाके में मंगलवार को सुबह यह हादसा हुआ. घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब 6 बजे हुई.

10 शव बरामद,कई अन्य फंसे

पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने पीटीआई को बताया कि अब तक 10 शवों को बरामद किया गया है जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं.उन्होंने बताया, ”मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं. हालांकि, भारी बारिश के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है.’

10 से अधिक लोग मलबे में फंसे हैं

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से 7 स्थानीय हैं जबकि 3 लोग राज्य के बाहर के रहने वाले थे.उन्होंने बताया, ‘ऐसा माना जा रहा है कि 10 से अधिक लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं.’

आइजोल का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क कटा

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है और कम से कम 2 लोगों की मौत हुई है.एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आइजोल के सेलम वेंग में भूस्खलन से एक इमारत ढह जाने के बाद 3 लोग लापता हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है.

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं.उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गृह मंत्री के. सपडांगा, मुख्य सचिव रेणू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई.

बारिश के कारण स्कूल बंद

बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments