Friday, April 3, 2026
HomeCrime Newsशादी का झांसा दे नाबालिग से दुष्कर्म, दूसरी युवती मिलने पर पहली...

शादी का झांसा दे नाबालिग से दुष्कर्म, दूसरी युवती मिलने पर पहली को छोड़ा, गुस्साई नाबालिग ने दर्ज करवाई FIR

पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में एक नाबालिग एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने 14 साल की उम्र से उसे प्रेम जाल में फंसाकर पांच साल तक शारीरिक शोषण किया। बाद में दूसरी युवती से संबंध बनने पर उसने शादी से इनकार कर दिया।

Jaipur Crime News : जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर में एक नाबालिग युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शातिर युवक पांच से युवती को झांसा देकर उसके आबरु से खेलता रहा और दूसरी युवती से जान पहचान होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी करने से इनकार कर दिया। खुद के साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़िता ने थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि पांच साल पहले वो 14 साल की थी। तभी उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर पांच साल तक उसकी आबरु से खेलता रहा।

इसी दौरान आरोपी युवक ने किसी ओर युवती को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बालिक होने पर पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता को खुद के साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular