Meerut House Fire: यूपी के मेरठ जिले में भीषण हादसा हो गया. जहां एक कपड़ा कारोबारी के घर में आग लगने से 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई. पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 8 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में किदवई नगर की है जब इकबाल अहमद के मकान में अचानक आग लग गई.
मकान में बड़ी मात्रा में रखे थे कपड़े
मकान में कपड़ों की सिलाई का काम होता था और वहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया संभवत: आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके ने आग पर काबू पाया.
6 लोगों को किया मृत घोषित
इस घटना में 7 लोग झुलस गए जिन्हें राजधानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) को मृत घोषित किया. सभी किदवई नगर, सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर 3 के निवासी थे. घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: Rajasthan IPS Transfer: 21 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर, जोधपुर पुलिस कमिश्नर बदले, देखें पूरी लिस्ट




