Thursday, March 26, 2026
HomeCrime NewsAlwar ACB trap news : अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, अलवर...

Alwar ACB trap news : अलवर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, अलवर में कांस्टेबल 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने अलवर जिले के कठूमर थाने में कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और निजी व्यक्ति निरंजन सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार एक मुकदमे में मदद के नाम पर एएसआई नरेंद्र सिंह समेत तीनों ने रिश्वत मांगी थी। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, जबकि एएसआई की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए अलवर जिले के कठूमर थाने में एक कांस्टेबल और एक निजी व्यक्ति को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एसीबी पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि हेल्पलाइन 1064 पर मिली शिकायत के अनुसार परिवादी के रिश्तेदार के खिलाफ दर्ज मुकदमे में मदद करने के नाम पर एएसआई नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और निजी व्यक्ति निरंजन सिंह द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी।

इस शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी जयपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन में भरतपुर इकाई ने जांच की। इसके बाद दौसा एसीबी के उप अधीक्षक पुलिस रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और निरंजन सिंह को परिवादी से 20 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। बरामद राशि निजी व्यक्ति के पास से जब्त की गई। मामले में एएसआई नरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी शेष है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular