Monday, March 2, 2026
Homeताजा खबरCheating with Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी...

Cheating with Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से 15 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी ने धोनी के नाम पर एकेडमी खोली, फीस और प्रॉफिट नहीं दिया

रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दो पूर्व बिजनेस पार्टनर पर 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने रांची की सिविल कोर्ट में अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ केस फाइल किया है। कंपनी और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साल 2017 में करार हुआ था।

आरोप है कि मिहिर दिवाकर ने दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए साल 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. लेकिन दिवाकर ने समझौते में बनाई गई शर्तों का पालन नहीं किया। समझौते के तहत आरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी की फीस और प्रॉफिट शेयर करना था. समझौते के बाद भी नियम और शर्तों का पालन नहीं किया गया।

कानूनी नोटिस पर भी कोई फर्क नहीं

जानकारी के मुताबिक धोनी के वकील दयानंद सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया। उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। वकील दयानंद के मुताबिक अरका स्पोर्ट्स से जुड़े मिहिर दिवाकर और सौम्या ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और इससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

धोनी के दोस्त ने भी केस किया 

धोनी के दोस्त सीमांत लोहानी उर्फ चित्तू ने भी दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और कहा है कि अरका मैनेजमेंट के खिलाफ कानूनी कदम उठाने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी और गालियां दी हैं। धोनी नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई गए थे और हाल ही में वह दुबई से लौटे हैं. लौटने के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है।

ऋषभ पंत भी ठगे गए थे

इससे पहले ऋषभ पंत को भी करोडो का चूना लगा था। मृणांक सिंह नाम के शख्स उनके साथ धोखाधड़ी की थी, जिसे 25 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मृणांक पर आरोप है कि उसने लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों में दिलाने का लालच दिया था। वह खुद को लग्जरी घड़ियों, बैग्स और जूलरी का बिजनेसमैन बताया था, जिसमें ऋषभ पंत को 1.63 करोड़ का घाटा हुआ था।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular