Sunday, March 15, 2026
HomeUser Interest Categoryक्रिकेट का महाकुंभKuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन शुरू, धोनी, रिंकू...

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन शुरू, धोनी, रिंकू सिंह समेत ये क्रिकेटर पहुंचे, जानें बारात से फेरे तक का पूरा शेड्यूल

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी के कार्यक्रम मसूरी में शुरू हो गए हैं। 14 मार्च को वह अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। शादी में महेंद्र सिंह धोनी, Rinku Singh और Yuzvendra Chahal समेत कई क्रिकेटर सितारे पहुंचे हैं।

Kuldeep Yadav Wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर उत्तराखंड के मसूरी में क्रिकेट और फिल्म जगत के सितारों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं.

इसके अलावा युजवेंद्र चहल, मशहूर गायक कैलाश खेर और बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी इस खास मौके पर शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच गए हैं. रिंकू सिंह अपनी मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज के साथ नजर आए.

मसूरी के आलीशान होटल में हो रही शादी

बता दे कि कुलदीप यादव की यह रॉयल वेडिंग मसूरी के आलीशान आईटीसी सेवॉय होटल में हो रही है। शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं. कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे और शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हो चुके हैं, जो 14 मार्च तक चलेंगे.

शादी के दौरान होंगी ये रस्में

हल्की की रस्म 13 मार्च यानि आज सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है. इसके बाद आज शाम को 6 बजे ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा. शादी का मेन फंक्शन 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा. 5 बचे घोड़ी पर होंगे सवार, रात 8 बजे 7 फेरे लेंगे.

कौन हैं कुलदीप यादव की होनी वाली वाइफ ?

कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका सिंह हैं, जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वंशिका का जन्म कानपुर में हुआ था और वह कुलदीप की बचपन की दोस्त रही हैं. दोनों की दोस्ती समय के साथ प्यार में बदल गई. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वंशिका आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं. फिलहाल वह वहीं नौकरी कर रही हैं। उनके पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा LIC में कार्यरत हैं. अब यह कपल सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की खुली धमकी, बोले-‘मोजतबा खामेनेई को बख्शूंगा नहीं’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular