Sunday, February 8, 2026
HomePush NotificationKanhaiyalal Murder Case: निर्मला सीतारमण के बयान पर भड़के पूर्व सीएम अशोक...

Kanhaiyalal Murder Case: निर्मला सीतारमण के बयान पर भड़के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अमित शाह का जिक्र कर कह डाली बड़ी बात

Kanhaiyalal Murder Case: अशोक गहलोत ने निर्मला सीतारमण के कन्हैयालाल हत्याकांड पर बयान को गलत और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Kanhaiyalal Murder Case: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में ‘कन्हैयालाल हत्याकांड’ पर दिए गए बयान पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वित्त मंत्री के दावे को तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत और भ्रामक करार दिया है. जिसमें उन्होंने राजस्थान की तत्कालीन सरकार पर मामले में कोई एक्शन नहीं लेने की बात कही थी.

‘वित्त मंत्री का बयान गलत और भ्रामक’

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बयान दिया है कि कन्हैयालाल हत्याकांड में कोई एक्शन नहीं लिया गया’ यह तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत एवं भ्रामक है. उन्होंने ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-‘राजस्थान पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कुछ ही घंटों में हत्यारों को अरेस्ट किया था. फिर पुलिस से केस लेकर केंद्र सरकार ने जांच NIA को दे दी. तब से 2022 से आज दिन तक 2026 तक कन्हैयालाल का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है.

अमित शाह पर भी साधा निशाना

अमित शाह पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि आपके नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मैं बार- बार पूछता हूं कि क्या हुआ हत्यारों को सजा कब मिलेगी तो वो जवाब नहीं देते हैं. चुनाव के बाद अब गृह मंत्री जब भी राजस्थान आते हैं तो इस मुद्दे पर चुप रहते हैं, मामले को गोल कर जाते हैं.

‘भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण सजा नहीं दी जा रही’

कन्हैयालाल के हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे. इनको अभी तक सजा नहीं मिलने के कारण जनता के मन में आशंका पुष्ट होती जा रही है कि भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण इन दोनों को इतने ओपन एंड शट केस होने के बावजूद इन्हें सजा नहीं दी जा रही है. देश की जनता यह सब देख रही है और समय आने पर आपकी जवाबदेही तय की करेगी.

मुआवजे को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप

चुनावों के समय भाजपा ने 5 लाख वर्सेज 50 लाख का झूठ बोलकर इस मुद्दे का इस्तेमाल किया लेकिन सच यह है कि कन्हैयालाल के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया गया एवं उनके दोनों पुत्रों को सरकारी नौकरी दी गई.

ये भी पढ़ें: Gogoi Vs Himanta: हिमंता बिस्वा सरमा के आरोपों पर गौरव गोगोई का पलटवार, कहा-‘CM की प्रेस कॉन्फ्रेंस C ग्रेड सिनेमा से भी बदतर ’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular