Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. सेना ने बताया कि अरहामा इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद मंगलवार रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था.
चिनार कोर ने दी ये जानकारी
श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर गांदरबल के अरहामा में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया.
जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
सेना ने बताया कि सतर्क जवानों ने इस अभियान के दौरान कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी और जब उन लोगों को रुकने को कहा गया तो उन्होंने जवानों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सैन्य बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद रोधी अभियान जारी है.
OP ARAHAMA, Ganderbal
— Chinar Corps🍁 – Indian Army (@ChinarcorpsIA) March 31, 2026
Based on specific intelligence input, joint search operation was launched by #IndianArmy and @JmuKmrPolice in Gen area Arahama of Ganderbal.
During the search, vigilant troops observed suspicious activity. On being challenged, terrorists opened fire and… pic.twitter.com/dGxsyJv7su
ये भी पढ़ें: Trump On Iran War: ‘अमेरिका 2 से 3 हफ्तों में छोड़ देगा ईरान’, ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा-सबसे बड़ा मकसद पूरा हुआ’



