Thursday, February 5, 2026
HomePush NotificationJaipur में सस्पेंड लेक्चरर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने...

Jaipur में सस्पेंड लेक्चरर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में SOG पर लगाए प्रताड़ना और पैसे मांगने के आरोप

जयपुर में निलंबित लेक्चरर मनोहर लाल भादू ने बुधवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक मित्र को सुसाइड नोट भेजा, जिसमें SOG अधिकारियों पर प्रताड़ना और पैसे मांगने के आरोप लगाए। घटना महेश नगर क्षेत्र की है।

Jaipur Suspend Lecturer Suicide: जयपुर में निलंबित लेक्चरर ने बुधवार शाम ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. सुसाइड से पहले उन्होंने अपने एक मित्र को सुसाइड नोट भेजा. जिसमें उन्होंने SOG अधिकारियों पर प्रताड़ित करने और पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं. घटना महेश नगर इलाके की है. बताया जा रहा है कि व्याख्याता का शव करीब 3 घंटे तक पड़ा रहा. इस दौरान 3 ट्रेनें उपर से गुजर गई.

पुलिस के अनुसार, मृतक मनोहर लाल भादू मूल रूप से सांचौर के रहने वाले थे. और निलंबित होने के बाद से वह लंबे समय से महेश नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. बुधवार शाम उन्होंने अर्जुन नगर फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. घटना की सूचना पर महेश नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर SMS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.

सुसाइड से पहले दोस्त को भेजा था सुसाइड नोट

मनोहर ने मरने से पहले अपने दोस्त को सुसाइड नोट भेजा था. जिसमें SOG अधिकारियों पर प्रताड़ना और पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं. मनोहर लाल ने वर्तमान जांच अधिकारी,अजमेर श्याम सुंदर विश्नोई और मुकेश सोनी पर पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है. सुसाइड नोट में लिखा कि पुलिस नाम की चीज ने मेरी जानबूझकर हत्या कर दी. SOG के जोशीले तेवरों ने मुझे उस भट्टी में झोंक दिया, जहां रोज नए-नए खुलासे हो रहे थे.’

दोस्त महेश ने बताया कि मनोहर ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे फोन किया था कि उसकी कोई गलती नहीं है और उसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। शाम 6 बजकर 2 मिनट पर उसने दोबारा फोन कर सुसाइड नोट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जब महेश ने उससे फिर संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने फोन नहीं उठाया।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular