Jaipur Road Accident: राजधानी जयपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई. जहां जमवारामगढ़ स्टेट हाईवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में पति-पत्नी और मां की मौत हो गई. हादसे के समय परिवार नींबी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था.
मृतका भावना 4 महीने की प्रेग्नेंट थी
जमवारामगढ़ थाना के प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि मृतकों की पहचान बंटी (24), उसकी पत्नी भावना (20) और उसकी मां बल्लू देवी (45) के रूप में हुई है. ये सभी जमवारामगढ़ के गोपालगढ़ गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि भावना 4 माह की प्रेग्नेंट थी.
सिर पर लगी गंभीर चोट
सहाय ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं. उन्हें गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: सहकारिता विभाग की वेबसाइट से छेड़छाड़ कर 18 करोड़ की जालसाजी में आरोपी गिरफ्तार




