Monday, March 9, 2026
HomePush NotificationJaipur News: RTO की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर...

Jaipur News: RTO की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Jaipur के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में दिल्ली-अजमेर हाईवे पर RTO की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार गौतम मीना गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में दिल्ली अजमेर हाईवे पर रोड नंबर -14 के समीप रविवार दोपहर करीब 1 बजे रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिर की गाड़ी की चपेट में आने एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर मामला शांत कराया।

पुलिस ने हादसे को लेकर दी ये जानकारी

थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजे के करीब विश्वकर्मा 14 नंबर पुलिया के पास ताला गांव निवासी गौतम मीना 27 रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस की गाड़ी के चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बिना हेलमेंट पहने अपनी बाइक के पीछे सीमेंट का कट्टा बांध कर जा रहा था और फर्स्ट लाइन में चलते -चलते अचानक से डिवाइडर की ओर आ गया । जिससे पीछे से आ रही RTO सेकेंड उड़नदस्ते की गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

घायल युवक की हालत खतरे से बाहर

हादसे के बाद परिवहन निरीक्षक सकीला बानो ने उड़नदस्ता गार्ड के साथ घायल गौतम को पहले तो सीके बिड़ला अस्पताल लेकर पहुंची । जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सवाई मानसिंह हॉस्पिटल रैफर कर दिया। सकीला ने उसे परिवहन विभाग के वाहन से ही एसएमएस लेकर पहुंची और उसे भर्ती कराया. बताया जा रहा है की घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है.

15 मिनट तक लगा जाम

परिवहन विभाग के गाड़ी से हादसा होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा मचा दिया। जिसके बाद राहगीरों व स्थानीय निवासियों ने करीब 15 मिनट तक हाईवे जाम रखा और विरोध प्रदर्शन करने लगे। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समाइश कर मामला शांत कराया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रैफिक को फिर शुरू करवाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और परिवहन विभाग की गाड़ी को थाना परिसर में खड़ा करवाया है।

ये भी पढ़ें: Bengal Protocol Row: ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का कोई उल्लंघन नहीं हुआ’, ममता बनर्जी बोलीं-‘बंगाल को बनाया जा रहा निशाना’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular